राजस्थान के भीलवाड़ा में एक व्यक्ति को आयकर विभाग ने 66 करोड़ के बकाया का नोटिस भेजा है। उसे चेतावनी भी दी गई है कि अगर कार्यालय नहीं आए तो दस हजार रुपये का जुर्माना भी देना पड़ेगा। हैरानी की बात तो यह है कि हुरड़ा गांव में रहने वाला गोविंद भील रंगाई-पुताई का काम करता है। इससे वह महीने में 8-10 हजार रुपये की कमा पाता है। इन्हीं रुपयों से वह अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। नोटिस मिलने के बाद से वह परेशान है।