बुजुर्ग जोड़ा शादी के बंधन में बंधा।
- फोटो : अमर उजाला
70 साल का बुजुर्ग बना दुल्हा, पोते भी हुए शादी में शामिल
जून महीने में प्रदेश के बांसवाड़ा जिले में 70 साल के बुजुर्ग ने धूमधाम से शादी की थी। दुल्हन की उम्र भी करीब 60 साल की थी। इस शादी में बुजुर्ग कपल के बेटे, पोते और बहू समेत अन्य रिश्तेदार और ग्रामीण शामिल हुए थे। दरअसल, बांसवाड़ा जिले के मेनापादर गांव में रहने वाले बुजुर्ग नातर प्रथा के तहत 55 साल पहले पत्नी को लेकर घर आ गए थे, लेकिन दोनों ने कभी शादी नहीं की। बेटे हुए तो उनकी शादी कर दी गई, उनके बच्चे भी हो गए। ऐसे में परिवार के लोगों ने धूमधाम से दोनों की शादी कराई और जमकर जश्न बनाया।