फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur Violence: धार्मिक झंडा हटाने की बात पर बिगड़े हालात, पुलिस को दागने पड़े आंसू गैस के गोले, देखें तस्वीरें

Tue, 03 May 2022 12:16 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
विज्ञापन
1 of 6
सड़क पर जुटी भीड़ को खदेड़ने का प्रयास करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के जोधपुर में सोमवार रात 11:30 बजे के बाद से हालात तनाव पूर्ण हैं। इंटरनेट सेवा बंद और शहर में जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात हैं। अचानक शहर में हालात बिगड़े और फिर पुलिस को इन्हें संभालने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े। हालांकि अब पुलिस प्रशासन हालात काबू में होने का दावा कर रहा है। देखें तस्वीरें...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
धार्मिक झंडा लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद। - फोटो : अमर उजाला
रात करीब 11:30 बजे जालोरी गेट के बालमुकंद विश्वा चौराहे पर लगे एक धार्मिक झंडे को उतारकर उसकी जगह विशेष समुदाय के लोग अपना झंडा लगा रहे थे। इस दौरान वीडियो बना रहे युवक के साथ लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद दोनों समुदाय के लोग आमने सामने आ गए।  
विज्ञापन

3 of 6
हालात काबू करने का प्रयास करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। इस पथराव और हंगामे में एक मीडियाकर्मी सहित कुछ अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को हल्का बल प्रयोग कर खदेड़ा और मामले को शांत कराया। बालमुकंद विश्वा चौराहे पर पुलिस बल तैनात कर बैरिकेडिंग कर दी गई थी।

4 of 6
पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के खदेड़ने के बाद एक पक्ष जालोरी गेट के पास और दूसरा ऑक्सफोर्ड स्कूल के पास अपने-अपने इलाके में चला गया। लेकिन, कुछ देर बाद हालत फिर बिगड़ गए। ऑक्सफोर्ड स्कूल की ओर से आए लोगों ने पथराव शुरू कर दिया।  इन्हें काबू में करने पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। एक के बाद एक गोला दागने के बाद लोग इधर-उधर भागे। 
विज्ञापन

5 of 6
इलाके में तैनात पुलिस के जवान। - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा के लिहाज से ईदगाह रोड और जालोरी गेट चौराहे पर बड़ी संख्या में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। जालोरी गेट की ओर आने वाले कई रास्तों को बंद कर दिया गया। फिलहाल शहर में इंटरनेट सेवा भी बंद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लोगों की भीड़ ने हटा दिए लाउड स्पीकर। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर में हुए विवाद व राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर डीजीपी और अन्य अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। इससे पहले उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखनें की अपील की थी। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि जालोरी गेट, जोधपुर पर दो गुटों में झड़प से तनाव पैदा होना दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रशासन को हर कीमत पर शांति और व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। जोधपुर, मारवाड़ की प्रेम एवं भाईचारे की परंपरा का सम्मान करते हुए मैं सभी पक्षों से मार्मिक अपील करता हूं कि शांति बनाए और कानून-व्यवस्था बनाने में सहयोग करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें