फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: मुख्यमंत्री गहलोत का चाय की टपरी वाला 'दोस्त', देखें सीएम हाउस में मुलाकात की तस्वीरें  

Mon, 02 May 2022 01:58 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
सीएम गहलोत ने किशनलाल का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। - फोटो : सोशल मीडिया
स्कूल से लेकर नौकरी और फिर जीवन के हर पड़ाव पर दोस्त सभी के बनते हैं। लेकिन, बदलते समय और जिम्मेदारियों में उलझकर धीरे-धीरे यह दोस्त पीछे छूट जाते हैं। बस यादें ही हैं जो हमारा कभी साथ नहीं छोड़तीं।
विज्ञापन

2 of 5
किशनलाल रांकावत जोधपुर के रहने वाले हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ऐसी ही पुरानी यादों को ताजा किया है। तस्वीर में उनके साथ दिख रहे व्यक्ति का नाम किशनलाल रांकावत है। यह जोधपुर के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
सीएम अशोक गहलोत, उनकी पत्नी सुनीता के साथ किशनलाल रांकावत और उनके बेटे रवींद्र। - फोटो : सोशल मीडिया
रांकावत जोधपुर के चांदपोल में पवनपुत्र पाय और नमकीन की दुकान चलाते हैं। रांकावत रविवार शाम को मुख्यमंत्री के मेहमान बने और सीएम हाउस में उनसे मुलाकात की। उनके साथ उनका बेटा रवींद्र रांकावत भी मौजूद थे। बताते हैं कि गहलोत संघर्ष के दिनों में उनकी दुकान पर चाय पीते थे। तब पिता बंशीलाल के साथ किशनलाल भी दुकान पर बैठा करते थे। गहलोत और किशनलाल की बीच उस समय खूब चर्चाएं होती थीं।

4 of 5
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किशनलाल रांकावत के कंधे पर हाथ रखकर खिचवाई तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
रविवार को सीएम हाउस में हुई मुलाकात के बाद गहलोत ने किशनलाल का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया और चाय के साथ पुरानी यादें ताजा कीं। इस मुलाकात की तस्वीरों को गहलोत ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीएम गहलोत ने सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें। - फोटो : सोशल मीडिया
सीएम गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि निवास पर पवनपुत्र चाय एवं नमकीन, चांदपोल, जोधपुर के संचालक किशन लाल रांकावत एवं उनके पुत्र रवींद्र रांकावत से स्नेहपूर्ण मुलाकात की। उनकी चाय की टपरी पर बिताए समय की यादें ताजा की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें