बॉलीवुड डायरेक्टर विक्रम भट्ट पर उदयपुर के एक डॉक्टर से फिल्म बनाने के नाम पर 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का गंभीर आरोप लगा है। उदयपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भट्ट को मुंबई के यारी रोड स्थित गंगा भवन अपार्टमेंट से उनकी साली के घर से गिरफ्तार किया। पुलिस अब उन्हें उदयपुर ले जाने के लिए ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया में है।
डॉक्टर की शिकायत के बाद मामला दर्ज
उदयपुर के भूपालपुरा थाने में इंदिरा ग्रुप ऑफ कंपनीज के मालिक डॉ. अजय मुर्डिया ने 17 नवंबर को विक्रम भट्ट सहित 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, डॉक्टर से उनकी पत्नी की बायोपिक बनाने के नाम पर बड़े पैमाने पर रुपये लिए गए, लेकिन वास्तव में फिल्म निर्माण की कोई प्रगति नहीं हुई।