बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
रणवीर सिंह ने किया बड़ा खुलासा
शादी में प्रस्तुति के दौरान रणवीर सिंह ने बताया कि उनकी और दीपिका पादुकोण की प्रेम कहानी की शुरुआत उदयपुर से ही हुई थी। उन्होंने कहा कि उदयपुर लव स्टोरी के लिए लकी चार्म है। यही वह जगह है जहां हमारी प्रेम कहानी फली-फूली (Udaipur is Lucky Charm for Love Story… That’s where our love story blossomed.) रणवीर ने बताया कि फिल्म राम-लीला की शूटिंग के दौरान दोनों लंबे समय तक उदयपुर में रहे और यहीं उनकी नजदीकियां बढ़ीं। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि 13 साल का अफेयर, 7 साल की शादी और अब एक बच्ची, सबकी जड़ें उदयपुर से जुड़ी हैं। उनके इस बयान पर मेहमानों ने तालियों से स्वागत किया और उदयपुर एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गया।