फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur: मोहब्बत, शादी और मौत…प्रेमी डॉक्टर के क्वार्टर में ANM ने की खुदकुशी, शव सीढ़ियों पर रख आरोपी फरार

Thu, 16 Apr 2026 05:45 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

Udaipur News: उदयपुर के कानोड़ CHC क्वार्टर में 30 वर्षीय ANM अनीता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना डॉक्टर सुरेंद्र बिजारणिया के सरकारी क्वार्टर में हुई, जिनसे उसके प्रेम संबंध थे। डॉक्टर की शादी के बाद दोनों के बीच विवाद चल रहा था, जिससे अनीता मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही थी।
विज्ञापन
1 of 4
मृतका अनीता और आरोपी डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
उदयपुर जिले के कानोड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) क्वार्टर में ANM द्वारा आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डॉक्टर बॉयफ्रेंड को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि मामला शादी के बाद चल रहे विवाद से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन

2 of 4
मृतका अनीता - फोटो : अमर उजाला

डॉक्टर के क्वार्टर में रह रही थी अनीता
जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय ANM अनीता ने बुधवार देर रात कानोड़ CHC में कार्यरत डॉक्टर सुरेंद्र बिजारणिया के सरकारी क्वार्टर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह पिछले चार दिनों से डॉक्टर के क्वार्टर में रह रही थी।
विज्ञापन

3 of 4
आरोपी डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला


मंगलवाड़ थाना क्षेत्र से आरोपी गिरफ्तार 
घटना के बाद डॉक्टर ने अनीता के शव को फंदे से नीचे उतारा और क्वार्टर की सीढ़ियों पर रख दिया। इसके बाद उसने मृतका के परिजनों को सूचना दी और मौके से फरार हो गया। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने नाकाबंदी कर फरार डॉक्टर को चित्तौड़गढ़ के मंगलवाड़ थाना क्षेत्र से हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि डॉक्टर और ANM के बीच प्रेम संबंध थे। ANM डॉक्टर पर शादी का दबाव बना रही थी। दिसंबर में डॉक्टर की शादी होने के बाद से दोनों के बीच विवाद चल रहा था, जिससे ANM मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही है।

विज्ञापन

4 of 4
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला


कैसे शुरू हुआ प्रेम संबंध का सिलसिला
बताया जा रहा है कि दोनों की पोस्टिंग पास-पास होने के कारण नजदीकियां बढ़ीं। डॉक्टर सुरेंद्र बिजारणिया सीकर के श्रीमाधोपुर निवासी हैं और वर्तमान में कानोड़ CHC में पदस्थ हैं, जबकि अनीता सीकर जिले के दातारामगढ़ की निवासी थीं और उदयपुर जिले की कानोड़ तहसील के पास राजपुरा CHC में कार्यरत थीं। मीटिंग और काम के सिलसिले में दोनों की मुलाकातें बढ़ीं और यहीं से संबंध विकसित हुए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी जांच की जा रही है कि आत्महत्या के लिए उकसाने जैसी कोई स्थिति तो नहीं थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी पढ़ें:  हैंगिंग ब्रिज के पास डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, तीन लोगों की मौत; 12 से ज्यादा घायल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें