फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: झमाझम बारिश से सड़कें डूबीं, घरों में भी घुसा पानी, कोटा बैराज के पांच गेट खोले गए

Mon, 25 Jul 2022 08:53 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

 झमाझम बारिश से सड़कें डूबीं, घरों में भी घुसा पानी, कोटा बैराज के पांच गेट खोले गए 
विज्ञापन
1 of 4
कोटा बैराज के गेट खोले गए। - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के कोटा में सोमवार को जोरदार बरसात से शहर पानी-पानी हो गया। सड़कों पर घुटनों से ज्यादा पानी भर गया। शहर के कई इलाकों में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं चंबल नदी में पानी की आवक को देखते हुए दोपहर 2 बजे कोटा बैराज के 5 गेट 5 फीट खोले गए। इस दौरान एक लाख दस हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
सड़कों पर इस तरह भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला
इधर, सफाई के तमाम दावों के बाद भी जवाहर नगर नाला जाम हो गया। इससे नाले का पानी सड़क पर जमा हो गया। यहां सड़क पर 2 से 3 फीट तक पानी भर गया। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। 
विज्ञापन

3 of 4
घरों में घुसा बरसात का पानी। - फोटो : अमर उजाला
जवाहर नगर और तलवंडी की कई गलियां भी पानी से भर गईं। मुख्य सड़क के किनारे बने घरों में ही पानी भर गया है। जिससे लोगों की आवाजाही रुक गई है। 
विज्ञापन

4 of 4
बरसात से बिगड़े हालात। - फोटो : अमर उजाला
जोरदार बरसात ने प्रशासन के दावों की पोल खोलकर कर दी। दरअसल, बरसात से पहले तमाम दावे किए जा रहे थे कि शहर के ज्यादातर नाले-नालियों की सफाई कर दी गई, लेकिन इन सभी दावों की हवा निकाल कर रख दी।  हालत यह है कि शहर की कई कॉलोनियों में 2 से 3 फीट पानी भर गया है। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें