फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sid-Kiara: जैसलमेर के सूर्यगढ़ फोर्ट में सिद्धार्थ-कियारा ने लिए  सात फेरे, दुल्हन ने पहना पिंक कलर का लहंगा

Tue, 07 Feb 2023 11:04 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

Sid-Kiara: जैसलमेर के सूर्यगढ़ फोर्ट में सिद्धार्थ-कियारा ने लिए  सात फेरे, दुल्हन ने पहना पिंक कलर का लहंगा
विज्ञापन
1 of 3
जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में हुई शादी। - फोटो : सोशल मीडिया
जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में बावड़ी नाम की जगह पर एक विशेष मंडप में सिद्धार्थ और कियारा ने शादी के फेरे लिए। शादी की थीम वाइट-पिंक थी। वर वधू पक्ष के लोगों ने वाइट-पिंक के पारंपरिक थीम के कपड़े पहने थे। जानकारी के मुताबिक शादी के मौके पर कियारा ने पिंक कलर का लहंगा और सिड ने ऑफ-वाइट कलर की डिजाइनर शेरवानी पहनी।
विज्ञापन

2 of 3
मस्ती के अंदाज में दिखीं कियारा आडवाणी। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थ मल्होत्रा सफेद कलर की घोड़ी पर सवार होकर अपनी बारात लेकर कियारा के पास गए। शाम 5 बजे के करीब दोनों ने एक दूसरे को वर-मालाएं पहनाईं। तकरीबन 6.00 बजे सिड-कियारा ने पंजाबी रीति रिवाज से फेरे लिए और वहां मौजूद बड़ों से आशीर्वाद भी लिया। वेडिंग रिसेप्शन की पार्टी रात 9 बजे से रखी गई है।


विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
शाम करीब पांच बजे बारात लेकर पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा। - फोटो : अमर उजाला
इस शादी में करण जौहर, शाहिद कपूर, मीरा कपूर, जूही चावला, मनीष मल्होत्रा जैसी हस्तियां शामिल हुईं। सिड और कियारा ने मनीष मल्होत्रा के बनाई शेरवानी और लहंगा पहनी। इससे पहले सुबह 11 से 1 बजे के बीच हल्दी की रस्में निभाईं गईं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें