त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर लगातार दिख रहे बाघ
- फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालु बोले- अब सिर्फ गणेश जी ही रक्षा करें
स्थानीय श्रद्धालुओं और पर्यटकों के बीच भय की स्थिति लगातार बढ़ती जा रही है। हर कोई इसी चिंता में है कि अगली बार किसकी बारी होगी। लोगों का कहना है कि यहां आना अब जोखिम भरा हो गया है, लेकिन फिर भी धार्मिक आस्था उन्हें खींच लाती है। वे कहते हैं कि अब सिर्फ त्रिनेत्र गणेश ही हैं जो उनकी रक्षा कर सकते हैं, क्योंकि सुरक्षा एजेंसियां तो पूरी तरह से लापरवाह दिख रही हैं।