फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: चांदी का बेड-सोफा और दो किलो सोना, कारोबारी ने राजकुमारी की तरह की बेटी की शादी, देखें तस्वीरें

Sun, 26 Feb 2023 04:03 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan: चांदी का बेड-सोफा और दो किलो सोना, कारोबारी ने राजकुमारी की तरह की बेटी की शादी, देखें तस्वीरें


 
विज्ञापन
1 of 3
पाली के रहने वाले हैं कारोबारी महेंद्र। - फोटो : सोशल मीडिया
राजस्थान में एक कारोबारी की बेटी की शादी की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। कारोबारी ने अपनी बेटी की शादी में करोड़ों रुपये खर्च किए हैं। उसे गिफ्ट में दो किलो सोने के गहने, चांदी का पलंग, सोफा-सेट, चांदी की डायनिंग टेबल के साथ चादी के बर्तन भी दिए हैं। इसके अलावा कारोबोरी ने बेटी को करोड़ों के अन्य उपहार भी दिए हैं। हाल ही में हुई इस शादी को प्रदेश की शाही शादियों में से एक माना जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 3
100 किलो चांदी के गहने किए गिफ्ट। - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, पाली के मोहराई गांव में कारोबारी महेंद्र सिंह सेवड़ (राजपुरोहित) ने हाल ही में अपनी बेटी वंशिका की शादी की थी। वंशिका का पति कुलदीप सिंह जागरवाल भी कारोबारी हैं। उनके पिता का नाम लक्ष्मण सिंह जागरवाल हैं और वे  भैसाणा गांव के रहने वाले हैं। कारोबारी महेंद्र ने बेटी की शादी में आए महमानों को मोहराई से करीब 5 किमी दूर एक रिसॉर्ट में रुकवाया था। यहां उनके लिए खाने-पीने सहित अन्य तरह के सभी इंतजाम किए गए थे। इस शादी की सबसे अधिक चर्चा इसलिए भी हो रही हैं, क्योंकि महेंद्र ने अपनी बेटी वंशिका की शादी में करोड़ों रुपये खर्च किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
दुल्हन को दिए गए दो किलो गहने। - फोटो : अमर उजाला
पलंग सोफा-सेट और डायनिंग टेबल भी चांदी की 
शादी के इंतजाम में हुए खर्च को छोड़कर कारोबारी महेंद्र सिंह ने बेटी वंशिका को करोड़ों रुपये के गिफ्ट दिए हैं। उन्होंने वंशिका को दो किलो सोने और 100 किलो चांदी के गहने, बतर्न और फर्नीचर भी चांदी का ही दिया गया है। इसके अलावा एक एसयूवी कार और एक स्कूटी भी दी है। साथ ही बेंगलुरु में 12 हजार स्क्वायर फीट की फैक्ट्री, 30×40 का प्लॉट, पाली के हाउसिंग बोर्ड में 2 बीघा जमीन और एक करोड़ 8 लाख की FD दी है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें