फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: मशहूर नगाड़ा वादक नाथूलाल सोलंकी को राष्ट्रपति ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से किया सम्मानित

Fri, 24 Feb 2023 05:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

मशहूर नगाड़ा वादक नाथूलाल सोलंकी को राष्ट्रपति ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से किया सम्मानित
विज्ञापन
1 of 6
संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
देश और दुनिया में अपने संगीत कला के माध्यम से भारत और राजस्थान का मान बढ़ा चुके नाथूलाल सोलंकी को देश की राजधानी दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा साल 2019 के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

2 of 6
नगाड़ा वादक नाथूलाल सोलंकी - फोटो : अमर उजाला
करीब 40 साल से अधिक समय से पुष्कर (अजमेर) सरोवर के किनारे रोजाना अपने नगाड़ा वादन के जरिए राजस्थान की इस प्राचीन संगीत कला को जीवंत रख रहे मशहूर नगाड़ा वादक नाथूलाल सोलंकी यूं तो देश और दुनिया की कई हस्तियों के सामने अपनी नगाड़ा वादन की कला का लोहा मनवा चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 6
नगाड़ा वादक टीम - फोटो : अमर उजाला
अब इस कला के जरिए पुष्कर के नगाड़ा वादक नाथूलाल सोलंकी को बुधवार को देश की राजधानी दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा साल 2019 के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

4 of 6
नगाड़ा वादकों की टीम - फोटो : अमर उजाला
सोलंकी बताते हैं कि बड़े भाई रामा कृष्ण सोलंकी से उन्होंने नगाड़ा वादन सीखा और 40 साल पहले पवित्र पुष्कर सरोवर के गणगौर घाट पर नगाड़ा बजाना शुरू किया। अब तक नाथूलाल सोलंकी दर्जनों देशों में अपनी नगाड़ा वादन की कला का प्रदर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन

5 of 6
कार्यक्रम में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
इतना ही नहीं राष्ट्रपति भवन में भी नाथूलाल सोलंकी को अपनी कला का प्रदर्शन करने का कई बार अवसर मिल चुका है। कई विश्वविख्यात नामचीन कलाकारों के साथ भी नाथूलाल सोलंकी संगत दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कार्यक्रम में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
नगाड़ा वादक सोलंकी के सम्मान से पुष्कर में ख़ुशी की लहार दौड पड़ी। उनके परिचित और प्रशंसको ने उन्हें दूरभाष के जरिए बधाई दी, जिस पर नाथूलाल सोलंकी ने उनका आभार जताया। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय तीर्थ गुरु पुष्कर राज गुरु डबल डु महाराज को दिया। सोलंकी ने कहा कि मशहूर संगीतकार विश्वमोहन भट्ट, बंसीलाल खिलाड़ी और उनके पुष्कर परिवार का विशेष सहयोग रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें