फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather: सावन की बारिश में जयपुर बना 'जलपुर', सड़कों पर नदियों जैसे हालात, 19 जिलों के लिए अलर्ट जारी

Sat, 29 Jul 2023 12:52 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Weather: सावन की बारिश में जयपुर बना 'जलपुर', सड़कों पर नदियों जैसे हालात, 19 जिलों के लिए अलर्ट जारी
विज्ञापन
1 of 5
सड़क पर डूबी बाइक और उठतीं पानी की लहरें। - फोटो : अमर उजाला
Rajasthan Weather Rain Today: राजस्थान की राजधानी जयपुर में भारी बारिश से जल जमाव हो गया है। कल शुक्रवार से ही शहर में बारिश का दौर जारी है। रात से लगातार सावन की झड़ी लगी हुई है। जयपुर की वर्ल्ड हेरिटेज ओल्ड सिटी परकोटा और ग्रेटर जयपुर एरिया के साथ ही सीकर रोड, अजमेर रोड, आगरा रोड, दिल्ली रोड, टोंक रोड जगह-जगह जाम और जल जमाव हो गया है।

मोहर्रम की छुट्टी और सावन की झड़ी लगने के कारण शनिवार को लोग घरों में ही बंद हैं। इधर, मौसम विभाग ने आज 19 जिलों जयपुर, दौसा, अलवर, झुंझुनूं, सीकर, चूरू, नागौर, अजमेर, जोधपुर, पाली, टोंक, राजसमंद, भीलवाड़ा, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, भरतपुर, बीकानेर, हनुमानगढ़ में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बिजली कड़कने की भी चेतावनी दी गई है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पहियों तक पानी में डूबी बस। - फोटो : अमर उजाला
बारिश का यह होगा प्रभाव
बारिश के प्रभाव से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान होने, कच्चे घरों, दीवारों और कमजोर इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान होने की भी आशंका जताई है। रेल, बस और हवाई यातायात प्रभावित होने की संभावना भी जताई गई है।
विज्ञापन

3 of 5
इस तरह सड़कों पर भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला
यहां हो सकती तेज बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक वर्तमान में मॉनसून ट्रफ लाइन सामान्य स्थिति में है इसके अलावा एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है। आज पूर्वी राजस्थान के अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग में मानसून सक्रिय रहने और अधिकतर भागों में बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा जोधपुर, बीकानेर संभाग में भी कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश और एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।  पूर्वी और उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों भरतपुर, जयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में मानसून सक्रिय रहेगा और बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।

4 of 5
पानी ने रोक दिए बसों के पहिए। - फोटो : अमर उजाला
जयपुर में 3 घंटे में साढ़े 3 इंच बारिश दर्ज
शनिवार की अलसुबह जयपुर में श्री गोविंद देवजी के भक्तों के साथ आमजन के लिए यादगार बन गई। सुबह 3.30 बजे से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने पूरे परकोटे को तरबतर कर दिया। एक ही स्पीड से बरसी काली घटाओं ने जयपुर को टापू बना दिया। जल जमाव के कारण  सड़कों पर नदियों जैसा पानी बहता दिखाई दिया। चारों तरफ पर पानी ही पानी हो गया। ऊंचे इलाकों में भी सड़कों पर आधा फीट तक पानी भरा हुआ है। वहीं, निचले इलाकों की सड़कों पर 3 फीट तक पानी हिलोरे लेता नजर आया। जिससे आम जनजीवन ठहर सा गया है।  चांदपोल, गणगौरी बाजार, त्रिपोलिया बाज़ार, ब्रह्मपुरी,सुभाष चौक,रामगंज बाजार,जलमहल, आमेर रोड सहित अनेक इलाकों में पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कमर तक भरा पानी, पानी में बंद हो गई कार। - फोटो : अमर उजाला
सीकर रोड पर 3 फीट पानी भरा, बसें भी ठहरीं, दुकानों-घरों में पानी ही पानी
शहर के ढहर का बालाजी, मुरलीपुरा, सीकर रोड, सांगानेर, टोंक रोड, मानसरोवर, मालवीय नगर इलाके पर भारी बारिश से मेन रोड पर पानी जमा हो गया। सीकर रोड पर भारी बारिश से सड़कों पर नदी जैसे हालात बन गए। छोटे चौपहिया वाहन तो क्या बसें भी जाम हो गईं हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें