फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: चलती बस के आर-पार हुआ 100 फुट लंबा पाइप, दिल दहला देंगी ये खौफनाक तस्वीरें

Wed, 02 Dec 2020 02:21 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
राजस्थान के पाली में हुआ खौफनाक हादसा। - फोटो : सोशल मीडिया
राजस्थान के पाली जिले में जयपुर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग-162 पर सांडेराव के पास इतना भयानक हादसा हुआ कि देखने वालों के दिल दहल गए। दरअसल, यहां 100 फुट लंबा भारी-भरकम पाइप चलती बस के आर-पार हो गया। इस हादसे में बस सवार एक महिला का सिर धड़ से अलग हो गया, जबकि एक युवक का सिर फट गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार शाम हुआ हादसा

2 of 5
बस के आर-पार हो गया पाइप। - फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा राजस्थान के सांडेराव कस्बे से 3 किलोमीटर पहले मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि यहां भूमिगत गैस पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा था। इसके लिए कंपनी की टीम 100 फीट लंबे पाइप को हाइड्रोलिक मशीन के जरिए गड्ढे में डाल रही थी।
विज्ञापन

ऐसे हुआ दर्दनाक हादसा

3 of 5
पाली में हुआ खौफनाक हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कंपनी की टीम ने 100 फीट लंबे पाइप को हाइड्रोलिक मशीन की मदद से उठा रखा था। उसे गड्ढे में डालने की तैयारी की जा रही थी। उसी दौरान निजी ट्रैवल्स की बस तेज रफ्तार से गुजरी और हवा में झूल रहा पाइप बस के आर-पार हो गया। 

हादसा देख निकल गई लोगों की चीख

4 of 5
हालात का जायजा लेते पुलिसकर्मी। - फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में बस में बैठी एक महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। वहीं, एक युवक का सिर फट गया। इसके अलावा 13 अन्य लोग घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि आसपास मौजूद लोगों की चीख निकल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर दो घंटे लगा रहा जाम

5 of 5
भयानक हादसा देख दहल गए लोग। - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। इस दौरान पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस टीम ने बस से शव बाहर निकाले। इस दौरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे करीब दो घंटे में दुरुस्त किया जा सका। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें