फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: भीलवाड़ा के व्यस्त चौराहे पर गोलीबारी में एक की मौत, इलाके में तनाव, 48 घंटे के लिए नेटबंदी

Thu, 24 Nov 2022 08:29 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा

सार

राजस्थान के भीलवाड़ा में बड़ला चौराहे पर गोलीबारी में एक की मौत हो गई। एक घायल है। इसके बाद तनाव की स्थिति है और उसे काबू करने के लिए 48 घंटे की नेटबंदी लागू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर समेत सभी अधिकारी शांति-व्यवस्था कायम करने में जुट गए हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 3
भीलवाड़ा में दिनदहाड़े हुई फायरिंग के बाद तनाव का माहौल है। - फोटो : अमर उजाला
भीलवाड़ा शहर में छह माह पूर्व हुए आदर्श तापडिया हत्याकांड का कथित बदला लेते हुए गुरुवार को कुछ युवकों ने शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बदला चैराहा पर दिनदहाड़े फायरिंग कर दी। इससे क्षेत्र में दहशत हो गई। फायरिंग में गंभीर घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई है। पुलिस हाई अलर्ट है। आला अधिकारी मौके पर है। वारदात में एक गंभीर हैं। इस घटना के बाद जिला अस्पताल में तोड़फोड़ भी हुई। प्रशासन ने शाम सात बजे से अगले 48 घंटे के लिए नेटबंदी की घोषणा कर दी है। 

एएसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी ने कहा कि बड़ला चैराहे पर दोपहर 3:20-3:25 बजे फायरिंग की घटना हुई है। चश्मदीद गवाह से मालूम हुआ कि दो बाइक थी। उन पर दो-दो लोग सवार थे। उनके द्वारा तीन राउंड फायर किए गए। मौके पर दो खाली कारतूस मिले। इन्हें बरामद कर लिया गया। इस मामले में स्पेशल व सिटी की टीम को लगाकर आगे जांच की जा रही है। हमलावरों के नाम की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि दो घायलों में से एक की मौत हो चुकी है। मैत्रेयी ने कहा कि स्थिति को देखते हुए भीलवाड़ा हाई अलर्ट है। शहर सहित जिलेभर में चौकसी बढ़ा दी गई है। शहर में स्थिति तनावपूर्ण है। हालात को देखते हुए जिले भर से पुलिस जाब्ता मंगा लिया गया है। पुलिस महानिरीक्षक अजमेर रेंज भी भीलवाड़ा के लिए रवाना हो गए हैं।

हुसैन कॉलोनी निवासी कमरुद्दीन उर्फ टोनी 22 व इसका भाई इब्राहिम पठान 34 पुत्र मुंशी खां पठान गुरुवार दोपहर बड़ला चैराहा से हरणी महादेव रोड़ से गुजर रहे थे। इसी दौरान चौराहे से कुछ दूर आगे इन दो भाइयों पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ तीन राउंड फायर किए। इससे दोनों युवक घायल हो गए। सरेआम फायरिंग से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। एक बारगी लोग अफरा-तफरी के बीच अपने-अपने ठिकानों पर दुबक गये। हमलावरों के फरार होने के बाद लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। पुलिस टीवी फुटेज से हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। 
 
विज्ञापन

2 of 3
भीलवाड़ा के सरकारी अस्पताल में तोड़फोड़ की गई। - फोटो : अमर उजाला
भीड़ को तितर-बितर करने बलप्रयोग
घटनास्थल पर भारी भीड़ जुटी थी। पुलिस ने डंडे चलाकर भीड़ को खदेड़ा। अभी स्थिति साफ नहीं हो पाई कि हमलावर कौन थे और हमले की वजह क्या रही। जिला अस्पताल में जुटी भीड़ ने मेन गेट के पास लगा काउंटर का शीशा तोड़ दिया, जिससे वहां भी अफरा-तफरी मच गई।  

तापड़िया की मौत का बदला?
शहर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले आदर्श तापड़िया कि 6 माह पूर्व 10 मई को शास्त्री नगर में ब्रह्माणी स्वीट्स के समीप मामूली विवाद को लेकर चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मुख्य आरोपियों को नाबालिग होने से पुलिस ने छोड़ दिया था। गुरुवार की घटना के पीछे  आदर्श के भाई मयंक तापड़िया और उसके सहयोगी का हाथ होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
हमले के बाद जानकारी लेती पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
बाइकर्स दे गये धमकी, लाशें गिनना अब, देखती रही पुलिस-
बड़ला चैराहे पर दो युवकों को गोली मारने के बाद पुलिस की टीमें बड़ला चैराहे पर पहुंच गई। पुलिस टीमें वहां मौका मुआयना कर रही थी तभी एक बाइक से तीन युवक आये, जो जोर से चिल्लाते हुये पुलिस को चेतावनी दे गए कि अब तुम लोग लाशें गिनना-लाशें। हालांकि इनकी वीडियो से पहचान नहीं हो पा रही है।

भीलवाड़ा में कानून व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में 
भीलवाड़ा में गुरुवार को हुई गोलीबारी की घटना को  दृष्टिगत रखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। भीलवाड़ा में कानून व्यवस्था की स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस कानून व्यवस्था श्री हवा सिंह घुमरिया ने बताया कि गुरुवार को भीलवाड़ा में गोलीबारी की घटना को ध्यान में रखते हुए तत्काल पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। पुलिस अधीक्षक एवं उनकी टीम सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रख रहे हैं। उन्होंने बताया कि एहतियातन अजमेर रेंज आईजी को भीलवाड़ा भिजवाया जा रहा है। शहर में स्थिति पूर्णतया नियंत्रण में है।

50 लाख के मुआवजे सहित 4 मांगों के साथ जिला अस्पताल में धरना
भीलवाड़ा में एक युवक की मौत और एक अन्य घायल होने के मामले में दर्जनों लोग महात्मा गांधी अस्पताल परिसर में धरने पर हैं। उन्होंने चार सूत्री मांग पत्र रखा है। मांग पत्र में मृतक इब्राहिम की पत्नी को 50 लाख रुपये, घायल को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, मृतक परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग रखी है। धरने पर बैठे लोगों के प्रतिनिधिमंडल से भी अधिकारी बातचीत कर मामला सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं। मुस्लिम सेवा सोसायटी भीलवाड़ा के सदर शरीफ खां पठान ने कहा है कि भीलवाड़ा के पुलिस व प्रशासन को हमारी मांगों को मानना चाहिए। हम शहर में अमन-चैन चाहते हैं। मांगे न मानी तो उग्र आंदोलन हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें