शादी ऐसी होने चाहिए जिसे लोग हमेशा याद रखें। पैसे की चिंता मत करों, बस शादी में किसी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए। बेटे-बेटियों की शादी की तैयारियों में जुटे परिवार के लोगों से अक्सर आपने इस तरह की बातें सुनी होंगी। लेकिन, राजस्थान के कुमावत समाज ने शादी के लिए शर्तें लागू कर दी हैं।
सबसे पहली शर्त है कि दूल्हा क्लीन शेव होना चाहिए, बड़ी-बड़ी दाढ़ी वाला दूल्हा नहीं चलेगा। साथ ही हल्दी सहित शादी की अन्य रस्मों में फिजूलखर्ची भी नहीं होनी चाहिए। शादी की सभी रस्में साधारण तरीके से ही होनी चाहिए। इस तरह की कई और शर्तें कुमावत समाज के लोगों पर लागू होंगी। अगर किसी ने इनका पालन नहीं किया तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। आइए अब आपको बतातें हैं शादी में लागू होने वाली अन्य शर्तों के बारें में...