देश में कोरोना की दूसरी लहर का प्रभाव धीरे-धीरे कम हो रहा है। जिन राज्यों में कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी नहीं हो रही है, वहां पर आज से सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों को खोलने का आदेश दिया गया है। राजस्थान, मध्य प्रदेश में मंदिर, मस्जिद गुरुद्वारे खोले गए हैं।
भारत में कोरोना की दूसरी लहर पूरी तरह कमजोर पड़ गई है। धीरे-धीरे जिंदगी पटरी पर लौट रही है। देश के कुछ राज्यों में कोरोना के नए मरीज सौ से कम निकल रहे हैं। जिन राज्यों में कोरोना की रफ्तार कम हुई है, वहां पर सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों को आज से खोलने की अनुमति दे दी गई है। राजस्थान में अनलॉक के बाद मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों को खोल दिया गया है। करीब ढाई महीनों से बंद पड़े धार्मिक स्थल खुलने के बाद श्रद्धाओं के चेहरों पर खुशी देखी गई।
देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 50,040 नए मामले सामने आए हैं। जबकि इस दौरान 57,944 कोरोना मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। वहीं, एक दिन में 1,258 कोविड मरीजों की मौत हुई ।
विज्ञापन
2 of 5
पुष्कर मंदिर में दर्शन करते लोग
- फोटो : ANI
राजस्थान के पुष्कर ब्रह्मा मंदिर का द्वार आज सुबह-सुबह खुला। लोग दर्शन करने के लिए मुख्य द्वार पर पहुंचे। इस दौरान लोगों ने भगवान का दर्शन किया।
विज्ञापन
3 of 5
पुष्कर मंदिर में पूजा
- फोटो : ANI
प्रयागराज से आई वंदना गु्प्ता ने कहा कि कोरोना के कारण मंदिर बन पड़े थे। मंदिर को बंद देखकर निराश हो रही थी, लेकिन आज मंदिर खुलने से हमलोग प्रसन्न हैं। मैं और परिवार के अन्य सदस्यों ने मंदिर में पूजा अर्चना की है।
4 of 5
अजमेर शरीफ के खुले गेट
- फोटो : ANI
अजमेर गरीब नवाज के दरगाह के गेट भी आज से लोगों के लिए खोल दिए गए हैं। ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में 11 गेट हैं, कोरोना काल में दस गेट को बंद कर दिए गए थे, लेकिन 28 जून से आम लोगों के लिए सभी गेट खोले गए हैं ।
ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह खुलने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा की। बड़ी संख्या में लोग सुबह-सुबह नमाज अदा के लिए पहुंचे। बता दें कि करीब तीन महीनों से यह पर्यटक स्थल बंद पड़ा था।