भारत और अमेरिका के बीच युद्धाभ्यास
- फोटो : ANI
भारत में स्थित अमेरिकी दूतावास की तरफ से कहा गया कि इस अभ्यास में 250 अमेरिकी सेना और 250 भारतीय सेना के जवान शिरकत कर रहे हैं। यह वार्षिक अभ्यास प्रशिक्षण व सांस्कृतिक आदान-प्रदान के जरिये संयुक्त अंतर संचालन क्षमताओं को बढ़ाता है, जो हिंद-प्रशांत क्षेत्र में साझा रक्षा उद्देश्यों के जरिये स्थायी भागीदारी को बढ़ावा देने का काम करते हैं।