फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: वाराणसी की तर्ज पर होगा घाटों का निर्माण,धर्म-आध्यात्म का प्रमुख केंद्र बनेगा केशवराय मंदिर, Photos

Wed, 12 Apr 2023 10:38 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी

सार

Rajasthan: वाराणसी की तर्ज पर होगा घाटों का निर्माण,धर्म-आध्यात्म का प्रमुख केंद्र बनेगा केशवराय मंदिर, Photos
विज्ञापन
1 of 6
भगवान केशवराय मंदिर परिक्षेत्र में चंबल के घाटों का निर्माण वाराणसी की तर्ज पर किया जाएगा - फोटो : सोशल मीडिया
राजस्थान में बूंदी जिले के केशवरायपाटन में भगवान केशवराय मंदिर परिक्षेत्र में चंबल के घाटों का निर्माण वाराणसी की तर्ज पर किया जाएगा। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की स्वदेश दर्शन योजना के तहत मंदिर परिक्षेत्र को भारतीय संस्कृति के अनुरूप भव्य स्वरूप दिया जाएगा, जिससे आने वाले समय में यह मंदिर भारत के प्रमुख धार्मिक-आध्यात्मिक केंद्र के रूप में उभरेगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को मंदिर परिक्षेत्र के पुनर्विकास कार्यों को लेकर इस प्रोजेक्ट पर कार्य करने वाली कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की।
विज्ञापन

2 of 6
केशवराय मंदिर स्वदेश दर्शन योजना में शामिल - फोटो : अमर उजाला
स्पीकर बिरला के प्रयासों से केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने भगवान केशवराय मंदिर को स्वदेश दर्शन योजना में शामिल किया है। परियोजना के पहले चरण में करीब 70 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्य करवाए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट की डीपीआर तथा कार्यों की रूपरेखा को लेकर स्पीकर बिरला ने केशवरायपाटन विधायक चंद्रकांता मेघवाल के साथ कंपनी के अधिकारियों तथा क्षेत्रीय लोगों के साथ चर्चा की।
विज्ञापन

3 of 6
'घाट पर जो समाधियां हैं उनसे छेड़छाड़ किए बिना ही इस कार्य को किया जाए' - फोटो : अमर उजाला
स्पीकर बिरला ने अधिकारियों से कहा कि घाटों का वाराणसी की तर्ज पर भव्य स्वरूप दिया जाए। घाट पर जो समाधियां हैं उनसे छेड़छाड़ किए बिना ही इस कार्य को किया जाए। घाटों को भी दोनों ओर विस्तार दिया जाए ताकि यहां आने वाले लोगों को चम्बल नदी किनारे टहलने के लिए पर्याप्त स्थान मिले। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि मंदिर परिक्षेत्र में जो भी स्थान खाली है, उसको लेकर भी कार्य योजना तैयार की जाए। वहां यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए सुविधाएं तैयार की जाएं। वहां अल्पाहार के लिए कैफेटेरिया या रेस्टोरेंट प्रारंभ करने की भी संभावना तलाश की जाए।

4 of 6
पर्यटकों के लिए फेसिलिटी सेंटर बनाया जाएगा - फोटो : अमर उजाला
मंदिर परिक्षेत्र में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए फेसिलिटी सेंटर बनाया जाएगा, जिसमें यात्रियों के लिए सूचना केंद्र, विश्राम क्षेत्र, लॉकर रूम, सुविधाएं बनाई जाएंगी। यहां सूचना और पूछताछ केंद्र के साथ फूड कोर्ट, कैफेटेरिया, किड्स प्लेइंग एरिया, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन

5 of 6
बिरला ने कहा कि मंदिर परिक्षेत्र में परकोटे की दीवारों पर आकर्षक फसाड लाइट्स लगाई जाएं - फोटो : अमर उजाला
स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि मंदिर परिक्षेत्र में परकोटे की दीवारों पर आकर्षक फसाड लाइट्स लगाई जाएं। इसकी परिकल्पना इस प्रकार करें कि यह मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को तो आकर्षित करें। रात के समय लाइटिंग को देखने के लिए कोटा से आएंगे लोग।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रोजेक्ट के तहत मंदिर तक पहुंचने के मार्ग की दशा को सुधारने पर विशेष फोकस रहेगा - फोटो : अमर उजाला
प्रोजेक्ट के तहत मंदिर तक पहुंचने के मार्ग की दशा को सुधारने पर विशेष फोकस रहेगा। कोटा की ओर से भी श्रद्धालू चंबल नदी को पार कर मंदिर तक पहुंच सकें। इसके लिए नदी के दोनों ओर जेटी बनाई जाएगी। इन जेटी से एक ओर से दूसरी ओर जाने के लिए नावों का संचालन किया जाएगा। स्पीकर बिरला ने भगवान केशवराय मंदिर तथा श्री मुनि सुव्रतनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र में भी दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वे अतिशय क्षेत्र में समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें