फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hill Station Mount Abu: बारिश से माउंट आबू में जन्नत सा नजारा, पहाड़ों पर धुंध और झरने देख पर्यटक रोमांचित

Sat, 06 Aug 2022 10:02 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

Hill Station Mount Abu: बारिश से माउंट आबू में जन्नत सा नजारा, पहाड़ों पर धुंध और झरने देख पर्यटक रोमांचित
विज्ञापन
1 of 4
नक्की झील का मनमोहक दृश्य - फोटो : Social Media
हिल स्टेशन माउंट आबू में लगातार बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। पहाड़ों पर धुंध, कलकल बहते झरने और बादलों की आवाजाही देख पर्यटक रोमांचित हैं। मानसून के इस सीजन में अब तक माउंट आबू में एक हजार 197 एमएम बारिश हुई है। जिसके चलते नक्की झील में कई दिनों से चादर चल रही है।
विज्ञापन

2 of 4
बारिश में माउंट आबू का नजारा - फोटो : Social Media
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बारिश के कारण जगह-जगह पहाड़ों पर झरने बहने लगे हैं। जिसका पर्यटक जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। नक्की झील में पानी की आवक बढ़ी हुई है। नक्ली झील के पास के पहाड़ों पर धुंध और बादलों की आवाजाही देखकर पर्यटक जमकर सेल्फी ले रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से ओवरफ्लो चल रही नक्की झील को देख स्थानीय शहरवासियों के चेहरे पर खुशी है।  

 
विज्ञापन

3 of 4
मौसम का लुत्फ उठाने के लिए टीले पर चढ़ते पर्यटक - फोटो : Social Media
शहर में अब तक 1 हजार 197 एमएम की बारिश दर्ज हो चुकी है। लोअर कोदरा डैम भी छलकने वाला है। इस डैम की 59 फीट की भराव क्षमता है, जो पूरी तरह लबालब है। अब और अच्छी बारिश होते ही लोअर कोदरा डैम ओवरफ्लो हो सकता है।

— Rajasthan Tourism (@my_rajasthan) August 5, 2022 ">http://
विज्ञापन

4 of 4
बारिश में पहाड़ों पर कई जगह झरने फूट पड़े हैं - फोटो : Social Media
हरे-भरे मैदानों से घिरा माउंट आबू राजस्थान का एकमात्र सबसे ऊंचा और नजदीकी हिल स्टेशन है। इसे 'राजस्थान का कश्मीर' भी कहा जाता है। माउंट आबू की प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों का दिल जीत लेती है। हर साल लाखों पर्यटक माउंट आबू में मौसम का लुत्फ उठाने आते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें