फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: विपक्षी दलों ने 'I.N.D.I.A' नाम रखकर अपनाया दुश्मनों जैसा तरीका, पीएम मोदी के भाषण की 5 बड़ी बातें

Thu, 27 Jul 2023 03:04 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan: विपक्षी दलों ने 'I.N.D.I.A' नाम रखकर अपनाया दुश्मनों जैसा तरीका, पीएम मोदी के भाषण की 5 बड़ी बातें
विज्ञापन
1 of 6
पीएम मोदी ने राजस्थान में दिया नारा। - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के सीकर जिले के दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने 'I.N.D.I.A' गठबंधन को जमकर निशाने पर लिया। उन्होंने कहा- विपक्षी दलों ने ये नाम रखकर दुश्मनों जैसा तरीका अपनाया है।  इंडिया नाम तो ईस्ट इंडिया कंपनी में भी था। इंडिया नाम भारत भक्ति दिखाने के लिए नहीं था, बल्कि देश को लूटने के इरादे से लगाया गया था। इसी तरह यूपीए का नाम बदला गया है ताकि ये कर्ज माफी के नाम पर किसानों से विश्वासघात छिपा सकें। आइए अब सिलसिलेवार तरीके से जानतें हैं पीएम मोदी के भाषण की पांच बड़ी बातें...।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
राजस्थान सीकर दौरे पर हैं पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला
नाम बदलकर कांग्रेस और सहयोगी दल मूर्ख बना रहे
पीएम मोदी ने कहा- कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने बदलकर नया पैंतरा चला है। पहले के जमाने में अगर कोई पीढ़ी या कंपनी बदनाम हो जाती थी तो कंपनी वाले नाम बदलकर नया बोर्ड लगाकर अपना काम शुरू कर देते हैं। कांग्रेस और उनके सहयोगी दल ऐसे फ्रॉड कंपनियों की नकल कर रही है। यूपीए से नाम बदलकर 'I.N.D.I.A' कर दिया है। ये नाम इसलिए बदला ताकि कर्ज माफी के नाम पर किसानों से किया गया विश्वासघात और छल कपट को छिपा सकें। आतंकवाद के आगे घुटने टेकने की बात छिपा सकें।
विज्ञापन

3 of 6
पीएम मोदी के निशाने पर रहा विपक्षी गठबंधन। - फोटो : अमर उजाला
दुश्मनों जैसा तरीका अपना
पीएम मोदी कहा- इन्होंने नाम बदला है, लेकिन इनका तरीका वही है, जो दुश्मनों ने अपनाया है। उन्होंने कहा कि इंडिया नाम तो ईस्ट इंडिया कंपनी में भी था। ये नाम भारत भक्ति दिखाने के लिए नहीं था, बल्कि देश को लूटने के इरादे से लगाया गया था। कांग्रेस के शासनकाल में स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) बना था, इसमें भी इंडिया था, लेकिन इसका मकसद आतंकवाद था। बाद में इसका नाम बदलकर पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया हो गया। लेकिन, सिर्फ नाम नया था, काम वही पुराना।

4 of 6
मंच पर पीएम मोदी और भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला
यूपीए और राहुल गांधी पर हमला
पीएम मोदी ने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा- अगर, उन्हें इंडिया की इतनी ही चिंता होती तो विदेश जाकर भारत की निंदा करते क्या। अगर, इन्हें इंडिया की चिंता होती तो क्या ये सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते। अगर, इन्हें इंडिया की चिंता होती तो क्या ये गलवान में सैनिकों की शहादत पर सवाल पूछते। ये वही लोग हैं जो आतंकवादी हमला होने पर देश के दुश्मनों के आगे रोते थे। इनका जनता वही हाल करेगी, जो पहले किया था।
विज्ञापन

5 of 6
सीकर में किसान महासभा का आयोजन। - फोटो : अमर उजाला
क्विट इंडिया ही देश को बचाएगा
पीएम मोदी ने कहा- आजादी का आंदोलन जब पूरी प्रखरता पर था तो महात्मा गांधी ने एक नारा दिया था, तब महात्मा गांधी ने जो नारा दिया था आज फिर से देश के कल्याण के लिए उस नारे की जरूरत है। महात्मा गांधी ने नारा दिया था- अंग्रेजों भारत छोड़ो और अंग्रेजों को देश छोड़कर जाना पड़ा था। जैसे गांधी जी ने भारत छोड़ो का नारा दिया था, वैसे ही आज का मंत्र है- भ्रष्टाचार छोड़ो इंडिया, परिवारवाद छोड़ो इंडिया, तुष्टिकरण छोड़ो इंडिया। यह क्विट इंडिया ही देश को बचाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पीएम मोदी ने राजस्थान सरकार पर भी बोला हमला। - फोटो : अमर उजाला
पेपर लीक का उद्योग चल रहा, अपराध बेलगाम
राजस्थान में युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। पेपर लीक उद्योग चल रहा है। राजस्थान के युवा काबिल हैं, लेकिन यहां की सरकार उनके भविष्य को बर्बाद कर रही है। यहां सत्ताधारी दल के लोगों पर ही पेपर लीक माफिया होने का आरोप लग रहा है। यहां छोटी बच्चियों से लेकर स्कूल में पढ़ाने वाली टीचर तक सुरक्षित नहीं हैं। कांग्रेस के नेता कार्रवाई करने की बजाय पीड़ित महिलाओं पर ही झूठ बोलने का आरोप लगा रहे हैं। दलितों के साथ अत्याचार हो रहा है। इसे रोकने के लिए सरकार को हटना होगा। पीएम ने नारा दिया- बहन-बेटियों पर अत्याचार, नहीं सहेगा, राजस्थान। अपराध बेलगाम, नहीं सहेगा राजस्थान। पेपर लीक से युवा परेशान, नहीं सहेगा राजस्थान। भ्रष्टाचार, नहीं सहेगा राजस्थान।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें