अरविंद और अंजू
- फोटो : अमर उजाला
अंजू के लिए घर के दरवाजे बंद, वह बार-बार झूठ बोल रही
इधर, अंजू के निकाह-शादी की खबरें सामने आने बाद उसके परिजन उससे काफी नाराज हैं। उन्होंने साफ कह दिया कि अगर, अब अंजू वापस आती भी है तो उसके लिए उनके घर के दरवाजे बंद हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अरविंद का कहना है कि अंजू ने धर्म बदलकर शादी कर ली है। वह बार-बार झूठ बोल रही है, लेकिन अब सच सबके सामने आ गया। मेरा बेटा अभी छोटा है, लेकिन बेटी ने साफ कह दिया है कि अब हम नई जिंदगी शुरू करेंगे।
पति अरविंद से कॉल पर कहा था- मेरे डाक्यूमेंट्स किसी को मत देना
अंजू के पति अरविंद ने रविवार देर वॉटसएप कॉल पर उसे बात की थी। इस दारौन अंजू ने अरविंद से कहा था-मीडिया में ज्यादा बयानबाजी मत करो, कहीं मुझे भारत आने में परेशानी का सामना ना करना पड़े।
- कॉल के दौरान अरविंद अंजू से पूछता है क्या हालचाल हैं, वह कहती है मैं ठीक हूं।
- अरविंद पूछता है खाना खा लिया, मैंने तो चिकन बनाया है। अंजू कहती है चिकन, अच्छा आज संडे है।
- अरविंद कहता है तुम्हारा भिवाड़ी आने का कब तक का प्लान है? अंजू कहती कि आने की छोड़ो, मीडिया और एजेंसियों को मेरे डॉक्यूमेंट, आईडी वगैरह कुछ मत देना। अलमारी में लॉक करके रख देना। अभी कुछ मीडियावालों को दिया तो नहीं है ना। मीडिया को कुछ मत देना। सब को बोलना कि वह साथ लेकर गई है। मेरे घर में नहीं है। वरना, मेरे लिए प्रॉब्लम खड़ी हो जाएगी।
- अरविंद अंजू से पूछता है कि मीडिया में ये क्या चल रहा है? वह कहती है, मीडियावालों के कॉल मेरे पास भी आ रहे हैं। मेरे डाक्युमेंट किसी को मत देना। मैंने उनसे कह दिया है मेरे घरवालों को परेशान मत करो। मेरी बात नहीं हो रही इसलिए वह परेशान हो रहे हैं।
- अरविंद ने पूछा तुम उधर शादी कर रही है क्या? इस पर अंजू कहती है ऐसा कुछ नहीं है, अब दिन में बात करूंगी।