फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पैंथर ने ग्रामीण पर किया हमला, झाड़ियों में मिला शावक, लोगों ने पकड़कर वन विभाग को सौंपा

Wed, 27 Jul 2022 07:46 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद

सार

पैंथर ने ग्रामीण पर किया हमला, झाड़ियों में मिला शावक, लोगों ने पकड़कर वन विभाग को सौंपा
विज्ञापन
1 of 4
लोगों ने शावक को पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के राजसमंद जिले के ग्राम पंचायत कोटडी के गांव माताजी का खेड़ा में बुधवार को एक पैंथर ने युवक पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। जिसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया और उसका उपचार किया गया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
ग्रामीणों को पैंथर शावक झाड़ियों में मिला। - फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल से कुछ दूर ग्रामीणों को एक पैंथर शावक झाड़ियों में मिला। गांव के लोगों ने उसे पकड़कर आंगनवाड़ी केंद्र नंद घर में छोड़ा और वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। माना जा रहा है बच्चे की सुरक्षा को लेकर ही पैंथर ने ग्रामीण पर हमला किया होगा। पैंथर के हमले से घायल रामलाल भील ने बताया कि सुबह तालाब के पास अचानक पैंथर ने उस पर हमला कर दिया। इससे उसके सिर और हाथ पर गंभीर चोट आई है। उसने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपना इलाज करवाया।
विज्ञापन

3 of 4
कई दिनों से इलाके में पैंथर का मूवमेंट। - फोटो : अमर उजाला
इधर, चिड़ियों की चहचाहट के शोर के कारण ग्रामीण तालाब के पास पहुंचे तो उन्हें झाड़ियों में एक पैंथर शावक बैठा हुआ मिला। जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पास में ही स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में छोड़ दिया और वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम शावक के बच्चे को अपने साथ ले गई। 
विज्ञापन

4 of 4
शावक को अपने साथ ले गई वन विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों का कहना है कि काफी दिनों से इस इलाके में पैंथर का मूवमेंट बना हुआ है। इस बारे में कई बार वन विभाग की टीम को सूचित किया, लेकिन अभी तक उसे पकड़ने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि इस इलाके में मादा पैंथर भी कहीं छिपी हुई है। अगर, उसे जल्द नहीं पकड़ा गया तो वह ग्रामीणों पर भी हमला कर सकती है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें