फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कारों से आए बदमाशों ने गांव की गलियों में की फायरिंग, बोले- मुंह खोला तो गोलियों से भून देंगे, देखें तस्वीरें  

Sun, 29 May 2022 06:55 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

कारों से आए बदमाशों ने गांव की गलियों ने की फायरिंग, बोले- मुंह खोला तो गोलियों से भून देंगे, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
1 of 4
इस तरह खुली गाड़ियों में घूमे बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के अजमेर में फायरिंग कर दहशत फैलाने का मामला सामने आया है। कार सवार बदमाशों ने खुलेआम गांव की गलियों में घूमकर फायरिंग की और लोगों को जान से मारने की धमकी भी दी। मामला अवैध माइनिंग से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
इस तरह गांव की गलियों में निकली गाड़ियां। - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, जिले के ब्यावर सदर थाने में श्यामगढ़ निवासी एक युवक ने घटना को लेकर कुछ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। फरियादी सुरेश (22) पुत्र भंवरू काठात पुलिस को बताया कि 24 मई की शाम करीब पांच बजे गांव में फायरिंग की आवाज सुनाई दी। वह घर की छत पर पहुंचा तो देखा कि कारों का एक लंबा काफिला निकल रहा है। कारों में राहुल जैन, आयुष जैन, सोनल, भरतसिंह और सतीश माहेश्वरी सहित अन्य लोग सवार थे। यह सभी आरोपी ग्राम श्यामगढ़ सरकारी स्कूल के पास माइंस चलाते करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
गांव में दहशत का माहौल। - फोटो : अमर उजाला
सुरेश ने बताया, इन लोगों के साथ कारों में बंदूक और तलवारें लिए हुए कुछ बदमाश भी बैठे थे जो हवाई फायर कर रहे थे। फायरिंग करने वाले गांववालों को धमकी देते हुए कह रहे थे कि अवैध ब्लास्टिंग भी होगी और अवैध खनन होगा। किसी ने विरोध किया तो उसे गोलियों से भून देंगे। इस पूरे मामले का एक एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बदमाशों की गाड़ियों का लंबा काफिला और खुलेआम फायरिंग करते बदमाश भी दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच। - फोटो : सोशल मीडिया
फरियादी ने कहा, बदमाशों की दहशत से गांव के लोगों में खौफ है। छोटे-छोटे बच्चे डर के कारण घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। बदमाशों ने ग्रामीणों को घर में ही रहने की धमकी दी है। ब्यावर सदर सीआई चैनाराम ने बताया कि आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए एयरगन का उपयोग किया है। युवक की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें