फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलवर-दिल्ली दुष्कर्म हत्याकांड: 'राहुल रात को घर में घुस आया, मेरे साथ किया बहुत बुरा काम'; पीड़िता का आरोप

Fri, 24 Apr 2026 03:19 PM IST
Himanshu Priyadarshi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर/नई दिल्ली

सार

Alwar-Delhi Rape and Murder Case: अलवर में राहुल मीणा पर विवाहिता से दुष्कर्म का आरोप है, जबकि दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या मामले में वह गिरफ्तार है। दोनों राज्यों की पुलिस आरोपी से पूछताछ कर घटनाओं की कड़ियां जोड़ रही है। इसी बीच अलवर दुष्कर्म पीड़िता ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अलवर-दिल्ली दुष्कर्म हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के अलवर में राहुल मीणा पर 21 अप्रैल की रात अपने पड़ोसी और दोस्त की पत्नी से जबरन दुष्कर्म करने का आरोप है। पीड़िता ने रोते हुए अपने पति को घटना की जानकारी दी। पीड़िता के अनुसार आरोपी आधी रात घर पहुंचा और वारदात को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
शादी में जाने की जिद के बाद लौटने का आरोप
पीड़िता के पति ने बताया कि मंगलवार शाम वह अपने दोस्त के साथ एक विवाह समारोह में कन्यादान करने जा रहा था। रास्ते में राहुल मीणा मिला और उसने साथ चलने की जिद की। शादी में पहुंचने के बाद आरोपी ने वापस घर छोड़ने का दबाव बनाया, लेकिन पति ने खाना खाकर लौटने की बात कहकर मना कर दिया। इसके बाद आरोपी अकेले ही गांव लौट आया। आरोप है कि वह सीधे अपने दोस्त के घर पहुंचा और कुंडी खटखटाई। पति समझकर पीड़िता ने दरवाजा खोल दिया।
 
विज्ञापन

2 of 5
आरोपी राहुल मीणा - फोटो : अमर उजाला
झांसा देकर कमरे में ले जाने का आरोप
पीड़िता के अनुसार, रात करीब 10 बजे राहुल मीणा ने कहा कि उसका पति बाहर बुला रहा है। जैसे ही महिला बाहर आई, आरोपी ने उसे पकड़ लिया और दूसरे कमरे में ले गया। आरोप है कि वहां उसने पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के समय पीड़िता के दो बच्चे घर में सो रहे थे। वारदात के बाद आरोपी के जाने पर पीड़िता ने अपने पति को फोन किया और रोते हुए कहा कि राहुल आया था और उसने मेरे साथ बहुत बुरा काम किया है।
 
विज्ञापन

3 of 5
अलवर-दिल्ली दुष्कर्म हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली हत्या मामले से जुड़ रही जांच
पुलिस जांच में सामने आया है कि अलवर की घटना के बाद आरोपी दिल्ली पहुंचा, जहां उसने एक IRS अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी परिचितों और भरोसे का फायदा उठाकर घटनाओं को अंजाम देता था। फिलहाल दोनों मामलों की जांच अलग-अलग स्तर पर जारी है।

पढ़ें: IRS अफसर की बेटी की दरिंदगी से हत्या: एक रात पहले अलवर में भी किया दुष्कर्म, आरोपी नौकर दिल्ली में गिरफ्तार
 

4 of 5
आरोपी राहुल मीणा - फोटो : अमर उजाला
पिता के जरिए मिली नौकरी, उसी घर में हत्या का आरोप
दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने राहुल मीणा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अलवर जिले के राजगढ़ का रहने वाला है। उसके पिता संबंधित IRS अधिकारी के कार्यालय में कार्यरत थे और उनके कहने पर ही आरोपी को घर में काम पर रखा गया था।

कुछ समय बाद पैसों की गड़बड़ी और अन्य शिकायतों के चलते उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। जांच में सामने आया है कि नौकरी से निकाले जाने के बाद आरोपी के मन में आक्रोश था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अलवर-दिल्ली दुष्कर्म हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
चार दिन की पुलिस कस्टडी, कई पहलुओं पर जांच
पुलिस के अनुसार, आरोपी को दिल्ली में द्वारका स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया गया। अदालत में पेश करने के बाद उसे चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म की आशंका भी जताई गई है, जिसकी फोरेंसिक जांच जारी है। दिल्ली पुलिस की कई टीमें अलवर पहुंचीं और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की। आरोपी के परिजनों सहित कुछ लोगों से पूछताछ के बाद उसकी लोकेशन ट्रेस की गई। पुलिस घटनास्थल पर सीन रिक्रिएट करने की तैयारी कर रही है। साथ ही आगे की पूछताछ के लिए उसे अलवर भी लाया जा सकता है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें