राजस्थान के कोटा की छह साल की अनुभूति को पेड़ों से इतना लगाव है कि वो अपने माता पिता से कोई गुड़िया या खिलौना नहीं बल्कि पेड़ मांगती है। अब तक 638 पेड़ लगा चुकी है। इस छोटी बच्ची का कहना है कि 2031 तक 50 हजार पेड़ लगाऊंगी। यह मेरी इच्छा है, जिसके लिए मैंने अभी से पेड़ लगाना शुरू कर दिया है।
खिलौने और गुड़िया से खेलने की उम्र मैं प्रकृति के प्रति इतनी दीवानगी की खिलौने की छह साल की बच्ची पेड़ मांगती है। कोटा के रावतभाटा में NPCIL के साइंटिफिक ऑफिसर विकास सिंह और निष्ठा सिंह की छह साल की बेटी अनुभूति आज तक 638 पेड़ लगा चुकी है।