फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: इस बदलाव के चलते देश की सभी Vande Bharat से अलग है जोधपुर-अहमदाबाद वंदे भारत, देखें तस्वीरें

Fri, 07 Jul 2023 06:58 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

Rajasthan Vande Bharat Train: जोधपुर से अहमदाबाद के बीच चलने वाली वंदेभारत ट्रेन को झंडी दिखाते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में वंदे भारत का जबरदस्त क्रेज है। लोग चिट्ठी लिखते हैं कि हमारे क्षेत्र से भी वंदे भारत चलाइए।
विज्ञापन
1 of 7
झंडी दिखाने के बाद रवाना होती वंदेभारत। - फोटो : Amar Ujala Digital
पीएम नरेंद्र मोदी ने यूपी के गोरखपुर में हुए कार्यक्रम से वर्चुअली जोधपुर से अहमदाबाद के लिए देश की सबसे छोटी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर शाम 4:45 बजे रवाना किया। इस ट्रेन में 16 की जगह आठ ही कोच ही शामिल हैं। इस बदलाव के चलते जोधपुर से अहमदाबाद तक चलने वाली ये वंदेभारत देश की सबसे छोटी वंदेभारत ट्रेन है।
 
विज्ञापन

2 of 7
गोरखपुर से शुभारंभ करते पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : Amar Ujala Digital
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के शुभारंभ के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन ने देश के मध्यम वर्ग को सुविधाओं के लिए नई उड़ान दी है। एक समय था जब नेता लोग चिट्ठी लिखा करते थे कि हमारे यहां ट्रेन का हॉल्ट यानी ठहराव करवा दीजिए। आज वो चिट्ठी लिखते हैं, हमारे क्षेत्र से भी वंदे भारत चलाइए। वंदे भारत का यह क्रेज है।
विज्ञापन

3 of 7
ट्रेन उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए नेतागण। - फोटो : Amar Ujala Digital
पीएम नरेंद्र मोदी ने यूपी गोरखपुर से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के ज़रिए जोधपुर-अहमदाबाद (साबरमती) वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वर्चुअली जुड़े और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखवात भी समारोह में जोधपुर स्टेशन पर राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत के साथ मौजूद रहे। वंदे भारत ट्रेन को देखने जोधपुर स्टेशन पर जनता उमड़ पड़ी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जोधपुर रूट पर सभी लाइन इलेक्ट्रिक की जा रही हैं। दिसंबर 2023 तक तो जोधपुर में डीजल इंजन ही बंद हो जाएंगे, केवल ट्रेनों के इलेक्ट्रिक इंजन ही चलेंगे।

4 of 7
ट्रेन को देखने के लिए स्टेशन पर उमड़ी भीड़। - फोटो : Amar Ujala Digital
जोधपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन खड़ी हुई। इस दौरान लोगों ने सेल्फी ली। स्टेशन पर तीन बड़ी एलईडी स्क्रीन प्रोग्राम को लाइव दिखाने के लिए लगाई गईं। ट्रेन को पटरियों पर दौड़ते हुए लाइव दिखाने के लिए पांच कैमरे भी लगाए गए।
विज्ञापन

5 of 7
ट्रेन में मौजूद यात्री। - फोटो : Amar Ujala Digital
भगत की कोठी, पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन,फालना, जवाई बांध, आबूरोड, पालनपुर और मेहसाना स्टेशनों पर ठहराव
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि सात जुलाई को गाड़ी संख्या 02487, जोधपुर-अहमदाबाद (साबरमती) वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा जोधपुर से रवाना होकर साबरमती पहुंचेगी। यह ट्रेन भगत की कोठी, पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन, फालना, जवाई बांध, आबूरोड, पालनपुर और मेहसाना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन

6 of 7
सफर से पहले ट्रेन के इंजन का दृश्य। - फोटो : Amar Ujala Digital
नौ जुलाई से नियमित रूप से चलेगी वंदे भारत
नौ जुलाई से वंदे भारत एक्सप्रेस नियमित रूप से चलेगी। मंगलवार को ट्रेन रद्द रहेगी। इस दिन मेंटिनेंस और सफाई होगी। सप्ताह में छह दिन वंदे भारत जोधपुर मुख्य स्टेशन से रवाना होकर गुजरात के अहमदाबाद साबरमती स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन दोनों तरफ जोड़े में आएगी और जाएगी।






जोधपुर से साबरमती तक किराया 995 से लेकर 2325 रुपये तक
जोधपुर जंक्शन से लेकर साबरमती तक ट्रेन में एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया बिना कैटरिंग के 1975 रुपये और कैटरिंग के साथ 2325 रुपये है। वहीं, चेयर कार का किराया बिना कैटरिंग चार्ज के 995 रुपये और कैटरिंग चार्ज समेत 1280 रुपये तय किया गया है। पाली मारवाड़ जंक्शन से जोधपुर जंक्शन तक बिना कैटरिंग एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 815 रुपये और कैटरिंग के साथ 830 रुपये रखा गया है, जबकि चेयर कार का किराया 425 रुपये बिना कैटरिंग और 440 रुपये कैटरिंग के साथ रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ट्रेन में पैंट्री का दृश्य। - फोटो : Amar Ujala Digital
औसत स्पीड 80 की रहेगी, एक घंटा समय बचेगा
वंदे भारत ट्रेन जोधपुर से साबरमती तक औसत 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी। बाद में स्पीड बढ़ाने पर यह अधिकतम स्पीड 130 पर चल सकेगी। अभी इस ट्रेन से एक घंटा समय की बचत होगी। स्पीड बढ़ाने पर करीब ढाई से तीन घंटा समय बच सकेगा। ट्रेन में पैंट्री कार और भोजन की सुविधा भी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें