इस तरह जल रही आग।
- फोटो : Amar Ujala
जानकारी के अनुसार, बावड़ी के तालो का बेरा में अन्नाराम देवड़ा के खेत में करीब 26 साल पहले बोरवेल (ट्यूबवेल) खुदवाया गया है। पानी नहीं होने के कारण 20 साल पहले इसे बंद कर दिया गया। हाल ही में बोरवेल को दोबारा उपयोग में लेने के लिए खोला गया, जिसके बाद उससे एलपीजी गैस जैसी गंध आनी शुरू हो गई। ग्रामीणों ने जांच के लिए माचिस जलाई तो बोरवेल से निकल रही गैस ने तुरंत आग पकड़ ली। यह देख वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। अब इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।