अनीता चौधरी और गुलामुद्दीन
- फोटो : अमर उजाला
उधर, गुलामुद्दीन के गंगाना स्थित आवास पर पुलिस का सुरक्षा और बढ़ा दिया गया है। लगातार मोबाइल गाड़ी पेट्रोलिंग कर रही है। वहीं, मौके पर सादे वस्त्रों के अलावा वर्दीधारी भी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। यही नहीं पुलिस के सामने बड़ी चुनौती कड़ी से कड़ी जोड़ने की है, जिसमें सबसे बड़ी परेशानी यह आ रही है कि अनीता चौधरी के परिवार द्वारा जांच में पूरा सहयोग नहीं किया जा रहा है। इसके चलते नोटिस देने की बात भी सामने आई है। पुलिस को 18 मिनट के मनमोहन चौधरी और अनीता चौधरी की सहेली के सामने आए ऑडियो के बाद ब्यूटी पार्लर से लेकर अनीता चौधरी के निवास पर महत्वपूर्ण दस्तावेज और प्रमाणों की पड़ताल करनी है, जो जांच में बिना सहयोग के संभव नहीं है।
ऐसे में पुलिस भी आगे नहीं बढ़ पा रही है। उधर, मुख्य आरोपी गुलामुद्दीन की सरगर्मी से तलाश और तेज कर दी गई है। पूरे मामले को लेकर खुद डीसीपी राजश्री राज वर्मा लगातार गंभीर दिखाई दे रहे हैं। वहीं, पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह पल-पल का अपडेट ले रहे हैं। जबकि एसीपी छवी शर्मा हर पहलू पर जांच में अपनी जिम्मेदारी निभा रही है।