राजस्थान के जैसलमेर बस हादसे में घायलों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को महात्मा गांधी अस्पताल, जोधपुर में उपचार के दौरान लाठी गांव निवासी ओमप्रकाश ने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही इस भीषण हादसे में मृतकों की संख्या 26 तक पहुंच गई है।
अस्पताल अधीक्षक डॉ. फतेह सिंह भाटी ने बताया कि ओमप्रकाश को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था, लेकिन गंभीर झुलसने के कारण उनकी मौत हो गई। फिलहाल 6 घायलों का इलाज जारी है, जिनमें से एक मरीज वेंटिलेटर पर है, जबकि पांच सामान्य वार्ड में भर्ती हैं।