जैसलमेर बस आग हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। वहीं, शनिवार को राजस्थान के कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल जोधपुर प्रवास के दौरान महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने हादसे में घायल मरीजों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी। मंत्री पटेल ने डॉक्टरों से घायलों की स्थिति और उपचार के बारे में जानकारी ली और इलाज की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।