फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैसलमेर बस अग्निकांड: तीन बच्चों को खो चुकी महिला समेत दो और ने जोधपुर में तोड़ा दम, अब तक 26 लोगों की गई जान

Wed, 22 Oct 2025 03:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

Jaisalmer Bus Fire Accident Update: जैसलमेर बस हादसे में जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में एक और घायल की मौत से मृतकों की संख्या 26 हो गई है। 6 लोग अब भी इलाजरत हैं। हादसा 16 अक्तूबर को चलती एसी बस में आग लगने से हुआ था।
 
विज्ञापन
1 of 6
जैसलमेर बस हादसे में अब तक 26 लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के जैसलमेर बस हादसे में घायलों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को महात्मा गांधी अस्पताल, जोधपुर में उपचार के दौरान लाठी गांव निवासी ओमप्रकाश ने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही इस भीषण हादसे में मृतकों की संख्या 26 तक पहुंच गई है।
 
अस्पताल अधीक्षक डॉ. फतेह सिंह भाटी ने बताया कि ओमप्रकाश को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था, लेकिन गंभीर झुलसने के कारण उनकी मौत हो गई। फिलहाल 6 घायलों का इलाज जारी है, जिनमें से एक मरीज वेंटिलेटर पर है, जबकि पांच सामान्य वार्ड में भर्ती हैं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
लगातार बढ़ रहे मौत के आंकड़े - फोटो : अमर उजाला
लाठी गांव की इमामत ने भी तोड़ा दम
इस दर्दनाक हादसे में लाठी गांव की महिला इमामत पहले ही अपने तीन बच्चों को खो चुकी थी। इलाज के दौरान इमामत की भी मौत हो गई, जबकि उसके पति को गंभीर हालत में अहमदाबाद रेफर किया गया है। परिवार पर इस त्रासदी का पहाड़ टूट पड़ा है।
 
विज्ञापन

3 of 6
बस हादसे में जले महिपाल सिंह की इलाज के दौरान मौत - फोटो : अमर उजाला
वायरल हुआ था मृतक महिपाल सिंह का वीडियो
हादसे के कुछ दिनों बाद 18 अक्तूबर को महिपाल सिंह ने भी जोधपुर अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे 35 प्रतिशत तक झुलसे हुए थे और जैसलमेर से एयरफोर्स की परीक्षा देकर अपने गांव लौट रहे थे। हादसे के बाद महिपाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वे दर्द से कराहते हुए मदद की गुहार लगाते नजर आ रहे थे।
 

4 of 6
जैसलमेर बस अग्निकांड की जांच करने चित्तौड़गढ़ पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
ऐसा हुआ था हादसा
जानकारी के मुताबिक, यह भीषण हादसा 16 अक्तूबर की दोपहर को हुआ था, जब जैसलमेर जिले में एक चलती एसी बस में अचानक आग लग गई। बस में करीब 45 से अधिक यात्री सवार थे। एसी यूनिट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने कुछ ही मिनटों में पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। बताया गया कि बस का गेट लॉक हो जाने से लोग बाहर नहीं निकल पाए। कई यात्री बस में ही जिंदा जल गए, जबकि कुछ ने खिड़कियां तोड़कर जान बचाई।
 
सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में स्थानीय पत्रकार राजेंद्र सिंह चौहान सहित 20 से अधिक लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 19 गंभीर झुलसे यात्रियों को जोधपुर रेफर किया गया था।

यह भी पढ़ें- AQI Rajasthan: राजस्थान में हवा की हालत गंभीर; 5 शहर ‘अत्यधिक प्रदूषित’, जयपुर और अजमेर की हवा भी बेहद खराब
 
विज्ञापन

5 of 6
सीएम भजनलाल शर्मा ने घटनास्थल पहुंचकर लिया था जायजा - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री भजनलाल पहुंचे थे घटनास्थल
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हादसे की जानकारी मिलते ही रात में ही जैसलमेर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद वे जोधपुर जाकर घायलों से भी मिले और अधिकारियों को बेहतर इलाज और सहायता के निर्देश दिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चलती बस में आग लगने से मची अफरातफरी - फोटो : अमर उजाला
अब भी जारी है जंग और जांच
अस्पताल प्रशासन लगातार घायलों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। वहीं, पुलिस और परिवहन विभाग हादसे के तकनीकी कारणों की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच में एसी यूनिट में शॉर्ट सर्किट को संभावित कारण बताया गया है। स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है और पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी।

यह भी पढ़ें- दर्दनाक सड़क हादसा: चौमूं में तेज रफ्तार SUV ने तीन बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक परिवार के चार लोगों की मौत

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें