फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कलेक्टर टीना डाबी ने सैलानियों के साथ मनाई दिवाली, गड़ीसर लेक पर दीप जलाकर किया कार्यक्रम का आगाज

Tue, 25 Oct 2022 10:22 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

Rajasthan: कलेक्टर टीना डाबी ने सैलानियों के साथ मनाई दिवाली, गड़ीसर लेक पर दीप जलाकर किया कार्यक्रम का आगाज
विज्ञापन
1 of 4
गड़ीसर लेक पर टीना डाबी - फोटो : Social Media
जैसलमेर की गड़ीसर लेक पर जिला प्रशासन ने दीप माला के कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दीपोत्सव कार्यक्रम में जिला कलेक्टर टीना डाबी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। टीना डाबी सहित जैसलमेर विधायक ने अपने हाथों से दीप जलाकर दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की। 

 
विज्ञापन

2 of 4
गड़ीसर लेक पर दीप जलाती टीना डाबी - फोटो : Social Media
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इस दौरान कई देसी-विदेशी सैलानियों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। दीप माला कार्यक्रम की शुरुआत टीना डाबी ने अपने हाथों से दीप जलाकर किया। सैंकड़ों दीयों से गड़ीसर लेक जगमगा उठा। इसकी सुंदरता देखते ही बन रही थी।
विज्ञापन

3 of 4
गड़ीसर लेक - फोटो : Social Media
बता दें कि गहलोत सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की पहल पर गड़ीसर सरोवर पर सोमवार शाम को भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। जैसलमेर विधायक रूपाराम धनदेव, जिला कलेक्टर टीना डाबी ने दीप जलाकर इस उत्सव का आगाज किया। इस कार्यक्रम में जिले के कई अधिकारियों ने भी शिरकत की। इस दौरान कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। 

 
विज्ञापन

4 of 4
दीपोत्सव कार्यक्रम में सैलानी - फोटो : Social Media
यूआईटी सचिव सुनीता चौधरी और तहसीलदार निर्भाराम कोडेचा सहित सैलानियों ने अपने हाथों से दीप जलाकर इस दीपावली पर्व का भरपूर आनंद उठाया। इस दौरान जैसलमेर के लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। लोक कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने लोगों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें