फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2022: देवताओं की थीम पर चौराहों पर आकर्षक लाइटिंग, तस्वीरों में देखें शानदार दिवाली जयपुरवाली

Mon, 24 Oct 2022 02:58 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Diwali 2022: देवताओं की थीम पर चौराहों पर आकर्षक लाइटिंग, तस्वीरें में देखें शानदार दिवाली जयपुरवाली
विज्ञापन
1 of 5
जयपुर में दिवाली - फोटो : Social Media
जयपुर में दिवाली की रौनक देखते ही बन रही है। रियासत और किलों की कहानी कहती जयपुर सुंदर दुल्हन की तरह सजी हुई है। चप्पे-चप्पे पर रोशनी की सजावट और चहल-पहल राजधानी की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
जयपुर के बाजारों में रौनक - फोटो : Social Media
जयपुर के बाजार थीम पर सजाए गए हैं। अमेरिका के डिज्नीलैंड से लेकर विभिन्न देवताओं की थीम पर चौराहों पर सजावट की गई है। 
विज्ञापन

3 of 5
जयपुर में देवताओं की थीम पर सजावट - फोटो : Social Media
किशनपोल बाजार को भगवान श्री कृष्ण की थीम पर सजाया गया है। जौहरी बाजार में माता लक्ष्मी और गणेश जी कमल के फूल पर बैठे दर्शन दे रहे हैं। चांदपोल बाजार में भगवान शिव अपने हाथ पर बिठाकर गणेश जी को खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। 

4 of 5
छोटी चौपड़ में डिज्नीलैंड - फोटो : Social Media
खास बात यह है कि छोटी चौपड़ पर अमेरिका का डिज्नीलैंड तैयार किया गया है। यहां कार्टून कैरेक्टर्स के विशालकाय स्टैच्यू बनाए गए हैं। डिज्नीलैंड बच्चों से लेकर बड़ों को खूब पसंद आ रहा है। यहां घूमने आने वाले खूब मस्ती कर रहे हैं और सेल्फी ले रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एमआई रोड पर लाइटिंग - फोटो : Social Media
बड़ी चौपड़ पर लाइट फाउंटेन बनाया गया है। रोशनी का फव्वारा चौपड़ की सुंदरता देखते ही बनती है। इस नजारे को अपने कैमरे में कैद करने के लिए लोग जमकर फोटो खीच रहे हैं। यहां तक की यहां सेल्फी प्वाईंट बनाया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें