फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: SMS स्टेडियम में राज्य स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलंपिक खेलों का शुभारंभ, देखें तस्वीरें

Sat, 05 Aug 2023 02:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan: SMS स्टेडियम में राज्य स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलंपिक खेलों का शुभारंभ, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
1 of 10
खिलाड़ी को आशीर्वाद देते हुए सीएम गहलोत - फोटो : अमर उजाला
सवाई मानसिंह स्टेडियम में शहरी और ग्रामीण ओलंपिक की शुरुआत करते हुए सीएम अशोक गहलोत ने टॉस कर कबड्डी की शुरुआत की। लड़कियों की टीमों का फ्रेंडली कबड्डी मैच हुआ। इसके बाद मंत्रियों ने भी कबड्डी खेली। मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, महेश जोशी, अशोक चांदना, गोविंदराम मेघवाल और विधायक व राजस्थान स्पोर्ट्स काउंसिल के चेययपर्सन कृष्णा पूनिया ने भी बुजुर्गों, बच्चे और युवा खिलाड़ियों को साथ लेकर कबड्डी खेली।
विज्ञापन

2 of 10
खेल का आनंद लेते हुए सीएम गहलोत सहित अन्य मंत्री और लोग - फोटो : अमर उजाला
उद्घाटन के दौरान मंत्री-विधायकों के बीच कबड्डी मैच खेला गया, जिसमे 'ए' टीम के कप्तान खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना रहे। चांदना के साथ मंत्री कैबिनेट प्रताप सिंह खाचरियावास और कुछ खिलाड़ी मौजूद थे। जबकि 'बी' टीम के कप्तान कैबिनेट मंत्री महेश जोशी रहे। मंत्री लालचंद कटारिया और विधायक कृष्णा पूनिया, मंत्री गोविंद राम मेघवाल भी जोशी की टीम में शामिल रहे। कबड्डी में मंत्री महेश जोशी की टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

3 of 10
उद्घाटन करते हुए सीएम गहलोत - फोटो : अमर उजाला
SMS स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की 11 हजार 252 पंचायतों और 535 नगर निकाय में ओलंपिक खेलों की शुरुआत की। वीसी से सभी जिले जुड़े। मंच पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ खेल मंत्री अशोक चांदना, खाद्य आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह, मंत्री गोविंद राम मेघवाल, लालचंद कटारिया, राजस्थान स्पोर्ट्स काउंसिल के चेयरपर्सन विधायक कृष्णा पूनिया और पुलिस प्रशासन, खेल अधिकारी मौजूद रहे।

4 of 10
कबड्डी खेलते हुए नेतागण - फोटो : अमर उजाला
सीएम अशोक गहलोत ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिंदुस्तान के इतिहास में हमने पहली बार शहरी और ग्रामीण ओलिंपिक की शुरुआत की है। राजस्थान में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। मैं चाहता हूं, राजस्थान के हर खिलाड़ी को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिले। इसलिए ओलिंपिक का आयोजन किया जा रहा है। मुझे खुशी है कि पिछली बार 30 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इस बार 58 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए हैं। राजस्थान को देखकर अब देश के दूसरे राज्यों में भी इस तरह के आयोजन करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

5 of 10
मंत्री खाचरियावास और चांदना सहित अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
गहलोत ने कहा, हमारे देश में खिलाड़ियों की प्रतिभा कम नहीं है, राजस्थान में खिलाड़ियों की प्रतिभा कम नहीं है। उन्हें संरक्षण और माहौल मिलना चाहिए, सरकारी प्रोत्साहन मिलना चाहिए। तब जाकर ओलंपिक, नेशनल गेम्स में नाम रोशन कर सकते हैं। कृष्ण पूनिया जब ओलंपिक में मेडल ला सकती हैं, तो और भी खिलाड़ी ऐसा कर सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 10
खेल परिसर में मौजूद खिलाड़ी और नेतागण - फोटो : अमर उजाला
गांव, शहरों, कस्बों के खिलाड़ियों में प्रतिभा है। जो यहां पर आ रही हैं। मैंने सर्टिफिकेट दिया था। हमारे युवाओं को कैसे पहचान दें, इसलिए मैं सोचता हूं खेलों का जीवन में महत्व है। इससे कोई इनकार नहीं कर सकता है। खिलाड़ी खेलता है तो उसमें क्षमता पैदा होती है। वह कभी खिलाड़ी नहीं बनेगा तो जिंदगी में नहीं जीत पाएगा।
विज्ञापन

7 of 10
मंच पर मौजूद नेतागण - फोटो : अमर उजाला
इच्छाशक्ति, तत्काल निर्णय लेने की क्षमता हो, और खेल के मैदान में खेल को खेल की भावना से खेलें इस प्रकार के भाव पैदा होना चाहिए। खिलाड़ियों का खेल के मैदान में होना उनके व्यक्तित्व में एक निखार लाता है, जिस प्रकार से प्रतिवर्ष खेलों का आयोजन हो रहा है  शहरी और ग्रामीण ओलंपिक हो रहे हैं। इस बार मुझे खुशी है। 

8 of 10
कबड्डी खेलती हुई लड़कियां - फोटो : अमर उजाला
पिछली बार 30 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था, इस बार 58 लाख लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। इस कदर लोगों में उत्साह है और आज से मैच शुरू होंगे। मैं समझता हूं राजस्थान में नया और अद्भुत खेल होगा। राजस्थान का यह प्रयोग लेकर अन्य सरकारें भी जानकारी प्राप्त कर रही हैं।

9 of 10
खेलों का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
इस प्रकार के मैचों के मुबारक मौके पर आप सबके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं और आपको मैं आह्वान करना चाहता हूं, जो हमारे प्रदेश की युवा पीढ़ी है, वह कल के राजस्थान का निर्माण करेंगे और मैं और मेरी पूरी सरकार मेरे साथी लोग सभी चाहते हैं, जिस प्रकार अशोक चांदना और कृष्णा पूनिया जी बैठी हुई हैं। ये नई पीढ़ी को रिप्रेजेंट करते हैं। जैसे हमने पहले किसानों को बजट समर्पित किया। इस बार मैंने युवाओं को बजट समर्पित किया। आप सोच सकते हैं। युवाओं के बारे में सरकार क्या सोच रखती है। हमने क्या-क्या फैसले किए आपको जानकारी होगी, वरना आपको जानकारी प्राप्त करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

10 of 10
मंत्री खाचरियावास, महेश जोशी, अशोक चांदना, गोविंदराम और विधायक - फोटो : अमर उजाला
हम तीन लाख सरकारी नौकरियां दे रहे हैं। आपको गर्व होना चाहिए। राजस्थान शिक्षा के क्षेत्र में बहुत आगे बढ़ चुका है। 25 लाख का बीमा किया है। दुनिया के मुल्कों में कहीं पर भी कहीं सुना नहीं होगा आपने, किस प्रकार से राजस्थान को हम लेकर चल रहे हैं। हम चाहते हैं कि 2030 विजन राजस्थान के तहत राजस्थान नंबर वन राज्यों की श्रेणी में आकर खड़ा हो जाए। स्काउट गाइड, एनसीसी, एनएसएस, सोशल वर्क के अंदर युवाओं को होना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें