फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: हनुमान बेनीवाल हिरासत में, SI भर्ती परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर छह दिन से बैठे थे धरने पर

Fri, 02 May 2025 05:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur News: पुलिस हिरासत में लिए जाने से पहले हनुमान बेनीवाल ने कहा कि SI भर्ती परीक्षा को रद्द करने की मांग 2021 में बीजेपी नेताओं सतीश पूनिया और राजेंद्र राठौड़ ने भी की थी, लेकिन सरकार में आने के बाद वे मौन हैं। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
1 of 5
हिरासत में लिए गए हनुमान बेनीवाल तथा पार्टी कर्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
नागौर से सांसद एवं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के संयोजक हनुमान बेनीवाल को शुक्रवार को पुलिस ने उस समय हिरासत में ले लिया जब वह जयपुर में मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च कर रहे थे। वे पिछले छह दिनों से शहीद स्मारक पर राजस्थान की SI भर्ती परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे।


यह भी पढ़ें- Jaipur: भाजपा MLA की विधायकी खत्म, HC ने तीन साल कैद की सजा को रखा बरकरार; उपखंड अधिकारी पर तान दी थी पिस्तौल
विज्ञापन

2 of 5
हिरासत में लिए गए हनुमान बेनीवाल तथा पार्टी कर्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
धरने के छठे दिन बेनीवाल के नेतृत्व में सैकड़ों युवा और पार्टी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करने निकले। लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक लिया और हिरासत में लेकर बस्सी भेज दिया। उनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों ने भी गिरफ्तारियां दीं।
 
विज्ञापन

3 of 5
हिरासत में लिए गए हनुमान बेनीवाल तथा पार्टी कर्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
हिरासत में लिए जाने से पहले हनुमान बेनीवाल ने कहा कि SI भर्ती परीक्षा को रद्द करने की मांग 2021 में बीजेपी नेताओं सतीश पूनिया और राजेंद्र राठौड़ ने भी की थी, लेकिन सरकार में आने के बाद वे मौन हैं। RLP युवाओं के हक की लड़ाई लड़ रही है और जब तक परीक्षा रद्द नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा। आवश्यकता पड़ी तो लाखों की संख्या में लोग सड़कों पर उतरेंगे।

4 of 5
हिरासत में लिए गए हनुमान बेनीवाल तथा पार्टी कर्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
धरने में शामिल युवाओं ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि हम गांवों से आए किसान परिवारों के बच्चे हैं। हमारे माता-पिता कर्ज लेकर हमारी पढ़ाई का खर्च उठाते हैं, लेकिन जब भर्ती परीक्षा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती है, तो हम निराश हो जाते हैं। ऐसे में या तो आत्महत्या करनी पड़ती है या अपराध की ओर जाना पड़ता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिरासत में लिए गए हनुमान बेनीवाल तथा पार्टी कर्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि हनुमान बेनीवाल हमारी आवाज बने हैं, हम उनका अंत तक साथ देंगे। गौरतलब है कि SI भर्ती परीक्षा को लेकर लंबे समय से युवाओं में असंतोष है। अब यह आंदोलन राज्य सरकार के लिए चुनौती बनता जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Jaipur News: हुक्का बार संचालक से घूस लेते पकड़े गए एएसआई, वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित; जानें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें