फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: पूर्व राजपरिवार के सदस्य पद्मनाभ सिंह ने की तीज माता की पूजा, देखिए एक्सक्यूसिव तस्वीरें

Sun, 20 Aug 2023 01:05 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में हर साल की भांति तीज की सवारी निकाली गई। इस अवसर पर पूर्व राजपरिवार की प्रिंसेज गौरवी कुमारी और पद्मनाभ सिंह ने पूजा की। इसके बाद सवारी शहर के मुख्य स्थानों से गुजरी।
विज्ञापन
1 of 3
प्रिंसेज गौरवी कुमारी - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के जयपुर में तीज के अवसर पर कुछ खास देखने को मिला। पूर्व राजपरिवार के प्रिंसेस गौरवी कुमारी ने आज सिटी पैलेस स्थित जनाना डयोढ़ी में तीज माता की पारंपरिक पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात शाही सवारी को त्रिपोलिया गेट से निकाला गया। जहां महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह ने भी पूरे रीति-रिवाज के साथ तीज माता की पूजा की।
विज्ञापन

2 of 3
पूर्व राजपरिवार की प्रिंसेज गौरवी कुमारी और महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह - फोटो : अमर उजाला

पर्यटन विभाग हर साल करता है तीज सवारी के लिए खास इंतजाम
पर्यटन विभाग की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जयपुर में तीज माता की भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। दो दिवसीय तीज माता की सवारी त्रिपोलिया गेट से रवाना होकर चौगान स्टेडियम स्थित तालाकटोरा पहंचेंगी. तीज माता की सवारी में भव्य लवाजमा हाथी, घोडा, उंट और बैंडबाजा के साथ विभिन्न मार्गो से होते हुए निकलेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
पूर्व राजपरिवार के सदस्य महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह तीज माता की पूजा करते हुए - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस जाप्ता तैनात होगा। पर्यटन विभाग की ओर से तीज माता की सवारी देखने के लिए देशी-विदेशी पर्यटकों के बैठने के लिए बरामदों पर विशेष व्यवस्था की गई है। तीज सवारी में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियों के लिए राजस्थान के विभिन्न जिलों से कलाकारों को बुलाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें