फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2022: पुष्कर अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव में झूमे देसी-विदेशी सैलानी, जमकर उड़ा गुलाल 

Fri, 18 Mar 2022 03:50 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

पुष्कर के अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव में देसी-विदेशी सैलानियों ने जमकर होली खेली। डीजे की धुन पर जमकर डांस भी किया। आइए, अब आपको दिखाते हैं महोत्सव की तस्वीरें
विज्ञापन
1 of 9
अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव में देसी-विदेशी सैलानियों की मस्ती। - फोटो : अमर उजाला
आज हम सब अपने-अपने घरों में जमकर होली खेल रहे हैं। एक दूसरे को रंग से सराबोर कर रहे हैं। इसी तरह पुष्कर के अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव में देसी-विदेशी सैलानियों पर होली का खुमार चढ़ा हुआ है। सैकड़ों लोगों की भीड़ यहां जमकर रंग और गुलाल उड़ा रही है। लोग डीजे की धुन पर थिरक रहे हैं और होली का आंनद ले रहे हैं। आइए अब आपको दिखाते हैं...पुस्कर के अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव की तस्वीरें 
विज्ञापन

2 of 9
डीजे की धुन पर थिरके युवा। - फोटो : अमर उजाला
अजमेर जिले के तीर्थ नगरी पुष्कर में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव मनाया गया। इसमें देसी और विदेशी सैलानियों ने होली का जमकर आनंद लिया। 
विज्ञापन

3 of 9
होली को लेकर युवाओं में दिखा उत्साह। - फोटो : अमर उजाला
पुष्कर के वराह चौक में होली का जमकर हुड़दंग हुआ, जिसमें देशी विदेशी सैलानियों ने डीजे की दोनों पर जमकर डांस किया और गुलाल उड़ाया। 

4 of 9
विदेशी सैलानियों ने लिया होली का आंनद। - फोटो : सोशल मीडिया
विदेश से आए सैलानियों ने होली के त्योहार का जमकर लुफ्त उठाया एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यहां आकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है।
विज्ञापन

5 of 9
युवाओं ने जमकर उड़ाया गुलाल। - फोटो : अमर उजाला
होली की खुमारी में डूबे युवाओं ने सैकड़ोंं लोगों की भीड़ के बीच जमकर रंग और गुलाल उड़ाया। इस दौरान कुछ युवा अपने दोस्तों के कंधे पर बैठ गए और फिर जमकर डांस किया।  
विज्ञापन

6 of 9
घरों और दुकानों की छत पर बैठे लोग। - फोटो : अमर उजाला
आयोजन स्थल पर होली प्रेमियों की भारी भीड़ जुट गई थी। युवाओं को खड़े होने की जगह नहीं मिली को वे अपने घर-दुकानों की छतों पर चढ़ गए और फिर वहां से होली का आंनद लिया।  
विज्ञापन

7 of 9
डीजे की धुन पर किया डांस। - फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव में शामिल होने आए युवाओं ने डीजे की धुन पर जमकर डांस किया। इस दौरान बीच-बीच में युवाओं पर पानी में घुले रंग की बौछार भी की जा रही थी। 

8 of 9
युवतियों ने भी की मस्ती। - फोटो : अमर उजाला
होली का आनंद लेने में युवतियों भी पीछे नहीं रहीं। उन्होंने अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जमकर होली। युवाओं ने एक दूसरे को इस कदर रंग लगाया कि किसी को पहचानना भी मुश्किल हो रहा था। 
विज्ञापन

9 of 9
लोगों ने नाच गाकर की मस्ती। - फोटो : अमर उजाला
पुष्कर की होली अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक अलग ही पहचान रखती है, जिसके चलते देसी सहित दुनिया भर से विदेशी सैलानी पुष्कर में होली खेलने के लिए हर साल आते हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें