फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heavy Rain In Sikar: सीकर में तेज बरसात से पानी में डूबीं सड़कें, नवलगढ़ में चली नाव, देखें तस्वीरें

Mon, 22 Aug 2022 10:07 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

सीकर में तेज बरसात से पानी में डूबीं सड़कें, नवलगढ़ में चली नाव, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
1 of 4
सीकर में जोरदार बारिश। - फोटो : सोशल मीडिया
Heavy Rain In Sikar: राजस्थान में तेज बारिश का दौर जारी है। कई जिलों में बरसात के आसार बिगड़ गए हैं। सीकर में तेज बारिश के चलते निचले इलाको में पानी भरा है। सीकर से नवलगढ़ का रास्ता लबालब तालाब सा नजर आ रहा है। जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर इतना पानी है कि दोपाहिया वाहन नहीं चल पा रहे हैं। कई जगह लोग अपने दो पहिया वाहनों घसीटते हुए भी दिखाई दिए। नवलगढ़ में सड़क पर 3 से 4 फीट पानी भरने से लोगों ने इस रास्ते पर नाव भी चला ली।
विज्ञापन

2 of 4
सड़क पर भरे पानी में डूबी स्कूटी को खींचता युवक। - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, मौसम विभाग ने सोमवार को शहर में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया था। दोपहर से ही शहर में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। जिससे नवलगढ़ रोड और सीकर के मुख्य बाजारों में पानी भर गया। कई जगह दुकानों में भी पानी घुस गया। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।  वहीं नवलगढ़ पुलिया के पास लोगों ने पानी के अंदर नाव चलाई।
विज्ञापन

3 of 4
सड़क पर चलाई गई नाव। - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि नवलगढ़ पुलिया पर जलभराव की समस्या को लेकर पिछले महीने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट कर अधिकारियों को जल्द से जल्द जलभराव की समस्या खत्म करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भाी समस्या का समाधान नहीं किया गया।

 
विज्ञापन

4 of 4
पानी में डूबी सड़क। - फोटो : अमर उजाला
वहीं इससे पहले जलभराव की समस्या दूर करन की मांग को लेकर एक युवक मोबाइल टावर पर भी चढ़ गया था। उस दौरान नगर परिषद और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने  20 दिन में कार्य शुरू करने का आश्वासन देकर युवक को नीचे उतार लिया था, लेकिन अब तक जलभराव की समस्या दूर नहीं हो पाई है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें