फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cow Slaughter: टोंक में गोकशी के विरोध प्रदर्शन, धरने पर बैठे सैकड़ों लोग, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Fri, 19 Aug 2022 07:26 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

सार

टोंक में गोकशी के विरोध प्रदर्शन, धरने पर बैठे सैकड़ों लोग, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन
1 of 4
कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे लोग। - फोटो : अमर उजाला
Cow Slaughter: राजस्थान के टोंक जिले ललवाड़ी गांव के घांसी की ढाणी में गोकशी के मामले में ग्रामीणों और भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए हैं। गोकशी का मामला गुरुवार शाम का है। गाय की हत्या करने वाले लोगों में विवाद के बाद लोगों की जानकारी लगी और फिर पुलिस प्रशासन हरकत में आया।  
विज्ञापन

2 of 4
लोगों को समझाने का प्रयास करते प्रशासन के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
गोकशी की सूचना मिलते ही भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे हैं। अतिरिक्त जिला कलेक्टर परशुराम धानका और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाष मिश्रा, डिवाइएसपी रुद्र प्रकाश शर्मा के सामने विरोध प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से कहा कि गांव में जिन लोगों के पास हथियार मिले हैं, उनके खिलाफ भी केस दर्ज कर कार्रवाई की जाए।  
विज्ञापन

3 of 4
गांव में लोगों के घर मिले हथियार। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराणा के नेतृत्व में ललवाड़ी ग्राम पंचायत के बाहर सैकड़ों लोग धरने पर बैठ गए है। राजेंद्र ने कहा कि असामाजिक तत्वों द्वारा नियमित रूप से गोकशी की जा रही है। इसे लेकर पुलिस प्रशासन से कई बार शिकायत की गई, लेकिन सबूत नहीं होने के कारण कार्रवाई नहीं की गई। अब पुलिस को सबूत के साथ शिकायत की गई है।
विज्ञापन

4 of 4
विरोध-प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
राजेंद्र ने कहा कि गोकशी में शामिल अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। साथ ही जिन लोगों के घरों से हथियार बरामद किए गए उन्हें भी आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया जाए। जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी धरना जारी रहेगा। धरना स्थल पर जिला प्रमुख सरोज बंसल, नरेश बंसल, रामचंद्र गुर्जर सहित सैकड़ों लोग मौजूद हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें