फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: हुंडई के शोरूम में लगी आग, ढाई करोड़ की 12 लग्जरी कारें बनीं कबाड़, देखें तस्वीरें

Fri, 09 Sep 2022 11:01 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं

सार

Rajasthan: हुंडई के शोरूम में लगी आग, ढाई करोड़ की 12 लग्जरी कारें बनीं कबाड़, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
1 of 4
कबाड़ बन गई कारें। - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के झुंझुनूं जिले में गुरुवार देर रात हुंडई कंपनी के शोरूम में आग लग गई। हादसे में शोरूम में रखीं 12 लग्जरी कारें पूरी तरह जल गईं। इन कारों की कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये थी। देर रात 1.30 बजे लगी आग पर सुबह 6 बजे काबू पाया गया। हालांकि, घटना में कितना नुकसान हुआ है, यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। इसका आकलन किया जा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 4
देर रात शोरूम में भड़की आग। - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात 1.30 बजे जिले के रीको इलाके में स्थित हुंडई कंपनी के मरुधरा शोरूम में आग लग गई। कुछ देर बाद आग विकराल रूप धारण कर लिया। आगजनी की सूचना पर रात 2.15 बजे तक आस-पास के इलाके से 5 दमकलें पहुंची। इस दौरान दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब छह बजे आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

3 of 4
शोरूम लग रहा कबाड़ खाना। - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि शोरूम के अंदर से धुंआ उठता देख, वहां मौजूद गार्ड ने इसकी सूचना मैनेजर ओम सिंह को दी। इसके बाद ओम ने घरड़ाना के रहने वाले शोरूम मालिक पृथ्वी सिंह को आग की सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे शोरूम मैनेजर ओम सिंह ने दमकल और पुलिस को आगजनी की सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग के विकराल रूप को देखकर आसपास के इलाकों से दमकल की गाड़ियों को बुलाया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। 
विज्ञापन

4 of 4
ढाई करोड़ से ज्यादा का नुकसान। - फोटो : अमर उजाला
शोरूम  में आग कैसे लगी अब तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि, आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से ही आग लगी होगी। आगजनी में शोरूम में खड़ी 12 कारें जलकर कबाड़ बन गईं हैं। अब तक करीब  ढाई करोड़ रुपये के नुकसान की संभावना जताई जा रही है। हालांकि सही आकलन होने के बाद इसमें इजाफा भी हो सकता है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें