फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश का कहर: राजस्थान का ये गांव बन गया टापू, बाढ़ के हालात, ड्रोन की एक्सक्लूसिव तस्वीरों में देखें नजारा

Fri, 26 Jul 2024 10:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

बारिश का कहर: राजस्थान का ये गांव बन गया टापू, बाढ़ के हालात, ड्रोन की एक्सक्लूसिव तस्वीरों में देखें नजारा
विज्ञापन
1 of 4
बाढ़ के हालात - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान में साल 2024 का मानसून कुछ जिलों में जमकर बरस रहा है। हालात ऐसे हैं कि गांव टापू की तरह नजर आ रहे हैं। पिछले 48 घंटे में दौसा जिले में 10 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। ऐसे में एक गांव की हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आईं। झमाझम बारिश होने के कारण निचले इलाकों में पानी भरा हुआ है। खेत भी लबालब नजर आ रहे हैं। शहर की सड़कें और गलियां दरिया बनी हुई हैं। बारिश के कारण दौसा शहर की शहर की सड़कें और गलियां दरिया बनी हुई हैं।

विज्ञापन

2 of 4
सड़क किनारे पानी - फोटो : अमर उजाला

दौसा जिला प्रशासन सहित सिविल डिफेंस और NDRF टीम भी गांव में मदद के लिए पहुंची है। इतना ही नहीं दो दिन की बरसात में यहां के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र पानी में डूब गए हैं। मित्रपुरा करीब 600 लोगों की आबादी वाला गांव है। मित्रपुरा गांव में से पानी निकासी का रास्ता प्रशासन खोज रहा है। 

विज्ञापन

3 of 4
गांव में घुसा पानी - फोटो : अमर उजाला

दौसा में पिछले 48 घंटे में हुई तेज बारिश के चलते मित्रपुरा गांव में बारिश का पानी भर जाने से गांव जलमग्न हो गया है। पानी निकासी नहीं होने के कारण ग्रामीणों का जीवन पटरी से उतर गया है। इधर, पानी भरने की सूचना पर प्रशासन के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं, सिविल डिफेंस और एनडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फिलहाल, प्रशासन भी मौके है और तमाम तरह की व्यवस्थाएं करने में जुटा हुआ है।

विज्ञापन

4 of 4
गांव में पानी ही पानी - फोटो : अमर उजाला

उधर, पानी निकासी का रास्ता खोज रहे ग्रामीणों का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण होने के कारण पानी निकासी की व्यवस्थाएं जैसे-तैसे की जा रही है। गांव में पानी भरने के कारण ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। स्कूल डूब गए हैं, जिसके चलते दो दिन से स्कूल बंद हैं।

लगभग 40 घरों के लोग इस बारिश के पानी बीच फंस गए हैं। ग्रामीणों को खाने-पीने की व्यवस्था जिला प्रशासन के द्वारा की गई है। गांव की आबादी की बात करें तो करीब 600 लोगों की आबादी वाला गांव मित्रपुरा है। बारिश का पानी भर जाने से ग्रामीणों के बीच संकट खड़ा हो गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें