फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kargil Vijay Diwas: दौसा में डिप्टी सीएम दीया बोलीं- ब्रिगेडियर की बेटी हूं, इसलिए सैनिकों का दर्द समझती हूं

Fri, 26 Jul 2024 07:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/दौसा/अजमेर

सार

Kargil Vijay Diwas: दौसा में डिप्टी सीएम दीया बोलीं- ब्रिगेडियर की बेटी हूं, इसलिए सैनिकों का दर्द समझती हूं
विज्ञापन
1 of 7
दौसा में डिप्टी सीएम दीया कुमारी - फोटो : अमर उजाला

कारगिल विजय दिवस के मौके पर शुक्रवार को दौसा पहुंची राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी का दौसा के गांधी तिराहे पर भव्य स्वागत हुआ। डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने शहीद स्मारक कर पुष्प चक्र अर्पित करते पर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही ध्वजारोहण भी किया। इस मौके पर डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने रिटायर्ड फौजियों को संबोधित करते हुए कहा कि डिप्टी सीएम तो अब बनी, लेकिन पहले तो मैं एक सैनिक की बेटी हूं।

विज्ञापन

2 of 7
छात्रों के बीच में दीया कुमारी - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि मेरे पिताजी ब्रिगेडियर भवानी सिंह ने साल 1971 भारत-पाकिस्तान के युद्ध में बहुत बड़ी भूमिका का निभाई थी। उनको वीर चक्र भी मिला था। इसलिए मैं फौजियों की पीड़ा समझ सकती हूं। क्योंकि मैं जानती हूं कि हमारी सेना के सैनिक विषम परिस्थिति में सब कुछ छोड़कर बॉर्डर इलाक़ों में अपनी जान जोखिम में डालकर  हमारे देश की रक्षा करते हैं। हमारे और हमारे समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा सैनिक हैं। इसलिए जो भी सैनिकों की मांग है, उनको पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन

3 of 7
लोगों को संबोधित करते हुए दीया कुमारी - फोटो : अमर उजाला

दौसा में डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने देश के प्रधानमंत्री मोदी को लेकर कहा, हर त्योहार को मनाने अलग-अलग बॉर्डर क्षेत्र में जाते हैं। लद्दाख और जैसलमेर सहित अलग-अलग जगहों पर त्योहार मनाते PM मोदी सैनिकों की पीड़ा को समझते हैं। उन्होंने कहा, जो मांग आपने रखी है सरकार से बात की जाएगी और वाजिब मांगे हैं, उन पर अधिकारियों से बात कर उन्हें पूरा किया जाएगा। इसके लिए मैं भरोसा दिलाती और आश्वस्त भी करती हूं कि फौजियों की मांग पूरी होगी।

4 of 7
लोगों के बीच में दीया कुमारी - फोटो : अमर उजाला

दीया कुमारी ने दौसा जिला भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री दीया कुमार ने कहा, कार्यकर्ताओं का सम्मान बेहद जरूरी है। दीया कुमारी ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाते हुए कहा, यदि किसी जायज काम के लिए नहीं सुनते अधिकारी तो ऐसे अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

5 of 7
दीया कुमारी - फोटो : अमर उजाला

दीया कुमारी ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि कारगिल विजय दिवस भारत के सैन्य इतिहास में एक गौरवशाली दिन है। कारगिल वह क्षेत्र है, जहां भारत और पाकिस्तानी सेना ने युद्ध किया और पड़ोसी देश के कब्जे से कारगिल द्रास क्षेत्र को आजाद कराया। इस दिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ विजय गाथा लिखी। भारत-पाकिस्तान की इस सैन्य जंग को इतिहास में विजय के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है और हर साल कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भारत वीर सैनिकों के साहस और बलिदान को याद करता है। जहां पाकिस्तान से युद्ध करते हुए हमारे 634 जवान वीरगति को प्राप्त हुए थे। इस युद्ध में पाकिस्तानी सेना ने भारत के कुछ जगहों पर अपना कब्जा कर लिया था, जिसको भारतीय सेना के जाबाजों ने जान की परवाह किए बिना फिर से उस पर भारत का झंडा लहराया। आज इस युद्ध विजय को 25 साल हो गए हैं, जिन्होंने देश की सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा की। 

विज्ञापन

6 of 7
लोगों के बीच डिप्टी सीएम दीया कुमारी - फोटो : अमर उजाला

बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दीया कुमारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में सरकार है और अब प्रदेश में भी सरकार है, जो कि सुशासन, विकास एवं प्रगति को हमेशा प्राथमिकता देती है। कार्यकर्ताओं का सम्मान पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता रहती है। ऐसे में अब हमें मिलकर कमल के फूल को खिलाना है और दौसा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को जिताना है। हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि घर-घर जाकर केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा आमजन के लिए बजट में की गई घोषणाओं की जानकारी उपलब्ध कराएं। ताकि आमजन को भी भाजपा व कांग्रेस की कार्यशैली में अंतर समझ आ सके। हमको मिलकर एक दूसरे के साथ रहक़र उपचुनाव में दौसा को विजयी बनाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अजमेर में कारगिल विजय दिवस मनाते हुए - फोटो : अमर उजाला
कारगिल विजय दिवस समारोह को उत्सव के रूप में मनाने के अवसर पर अजमेर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा बजरंगगढ़ स्थित विजय स्मारक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल एके साहा ने बताया कि कार्यक्रम के अतिथि कैप्टन अशोक तिवारी (सेवानिवृत) एवं कर्नल आलोक कुमार साहा ने बलिदानी वीरों को नमन करते हुए पुष्प चक्र और श्रृद्धा सुमन अर्पित किए। विषम और विपरीत परिस्थितियों से जुझते हुए कारगिल युद्ध में हमारे वीर योद्धाओं ने अपने अदम्य साहस और देश प्रेम का परिचय दिया। देश की आन-बान और शान पर बलिदान होने वाले सैनिक हमारे लिए और आने वाली पीढ़ियों के लिए मिसाल हैं। राष्ट्र आज उन सभी शहीदों को श्रृद्धाजंलि अर्पित करता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें