फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू नव वर्ष पर हिंसा: धारा 144 से हालात नहीं सुधरे तो कर्फ्यू लगाया, फिर इंटरनेट भी बंद किया, तस्वीरों में देखें कैसे जला करौली 

Sun, 03 Apr 2022 11:43 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
विज्ञापन
1 of 7
उपद्रवियों ने दुकानों में लगाई आग। - फोटो : अमर उजाला
हिंदू नव वर्ष पर निकाली गई बाइक रैली पर विशेष समुदाय के पथराव के बाद करौली जल उठा। हटवारा बाजार की एक दर्जन से ज्यादा दुकानों और तीन बाइकों को आग के हवाले कर दिया गया। हिंसा में चार पुलिसकर्मियों सहित करीब 43 लोग घायल हो गए। तस्वीरों में देखे हिंसा के बाद कैसे जला करौली....
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
बाइक रैली पर पथराव के बाद बिगड़ गए हालात। - फोटो : अमर उजाला
हालात बिगड़ते देख प्रशासन ने कुछ देर बाद ही धारा 144 लागू कर दी। दोनों समुदायों के लोगों को शांत करने का प्रयास किया गया, लेकिन हालात काबू से बाहर होते देख शहर में कर्फ्यू लगा भी लगा दिया गया।
 
विज्ञापन

3 of 7
मौके पर तैनात पुलिसकर्मी और अफसर । - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर विशेष समुदाय द्वारा हिंदू नव वर्ष पर निकाली गई रैली पर किए गए पथराव की सूचना तेजी से वायरल हो रही थी। अफवाहों को रोकने के लिए प्रशासन ने इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी। बताया जा रहा है कि अगर हालात सामान्य रहे तो दोपहर या फिर शाम तक इंटरनेट सेवा बाहल की जा सकती है।
 

4 of 7
अस्पताल में भर्ती घायल लोग। - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार हिंसा में चार पुलिसकर्मियों सहित 43 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस घायलों के शरीर पर चाकू से हमला करने के निशान भी मिले हैं, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टी नहीं हो पाई है। 

जिला प्रशासन ने सभी घायलों को करौली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मामूली घायलों को उपचार के शनिवार रात को ही अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं एक गंभीर घायल को जयपुर रेफर किया गया है। राजधानी के निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। 
 
विज्ञापन

5 of 7
पूरी तरह जलकर खाक हो गई दुकानें। - फोटो : अमर उजाला
सीएम गहलोत बोले- उपद्रवियों से सख्ती से निपटने के दिए निर्देश 
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार हिंसा के बाद डीजी पुलिस से बात कर घटना की जानकारी ली थी। उन्होंने पुलिस को हर उपद्रवी से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए थे। गहलोत ने लोगों से कानून-व्यवस्था बनाने रखने की अपील भी की थी। 
 
विज्ञापन

6 of 7
तोड़फोड़ के बाद दुकानों में लगाई आग। - फोटो : अमर उजाला
हिंसा के बाद एडीजी संजीब नार्झरी, आईजी भरत मीणा, डीआईजी राहुल प्रकाश और एसपी मृदुल कछवाहा, आईजी भरतपुर प्रफुल कुमार खमेसरा और आईजी कानून व्यवस्था भरत मीणा,  अतिरिक्त महानिदेशक कानून व्यवस्था हवा सिंह घुमरिया करौली में मौजूद हैं। घुमरिया ने बताया कि अब तक हिंसा में शामिल करीब 30 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इलाके में तनाव का माहौल। - फोटो : ani
क्या है मामला
राजस्थान के करौली में हिंदू नव वर्ष पर निकाली गई बाइक रैली पर शनिवार शाम पथराव की घटना सामने आई थी। इससे हटवारा बाजार में माहौल तनाव पूर्ण हो गया था। उपद्रवियों ने एक दर्जन से ज्यादा दुकानों और तीन बाइकों को आग के हवाले कर दिया था। बिगड़ते हालात को देखते हुए शहर में पहले धारा 144, कर्फ्यू और फिर इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई थी। हिंसा में पुलिसकर्मियों सहित 43 लोगों के घायल हो गए थे, जबकि पुष्पेंद्र नाम के व्यक्ति की हालत गंभीर थी। माहौल बिगड़ते ही बाइक रैली को रद्द कर दिया गया था। आगजनी से लाखों रुपए का नुकसान हो गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें