राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में तीन साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास के मामले को लेकर विरोध बढ़ गया है। घटना से आक्रोशित लोग बुधवार सुबह चंदेरिया में मुख्य मार्ग पर बैठ गए, जिससे जाम लग गया। वहीं, लोगों ने विरोध में बाजार भी बंद करवा दिए। मौके पर बड़ी संख्या में मौजूद हिंदू संगठन और क्षेत्र के लोगों ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
उनका कहना है कि घटना की सूचना देने पर पुलिस ने तत्काल एक्शन नहीं लिया। पुलिस की ओर से सूचना देने वालों से ही आरोपी को पकड़ को थाने लाने की बात कही गई। हालांकि, पुलिस का कहना है कि बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी सलीम को हिरासत में ले लिया गया है, जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार चित्तौड़गढ़ की उप नगरीय बस्ती चंदेरिया थाना क्षेत्र में किराए पर रहने वाले एक परिवार की तीन साल की मासूम बेटी को पड़ोस में रहने वाला सलीम अपने कमरे में उठाकर ले गया। जानकारी मिलने पर बच्ची की मां और अन्य लोग उसके घर पहुंच गए। जिन्होंने बच्ची को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन, वह पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। पुलिस की ओर से आरोपी को थाने लगाने की बात कही गई। इसके बाद लोग आरोपी सलीम को लेकर थाने पहुंचे।