Cheetah in India: देश में 70 साल बाद एक बार फिर चीते आ गए हैं। पीएम मोदी ने अपने जन्मदिन के मौके पर मप्र के कूनो नेशनल पार्क में तीन चीतों को छोड़ा। नामीबिया से आठ चीते लाए गए हैं। अभी सभी को क्वारंटीन बाड़े में रखा गया है। यह सब आपको पहले से पता होगा, लेकिन क्या आपने चीतावालान मोहल्ले का नाम सुना है, अगर नहीं, तो आइए अब इसका करीब 100 साल पुराना इतिहास जानते हैं...।