फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन की लौटी रौनक, देखिए राखियों से सजे बाजार की खूबसूरत तस्वीरें

Sat, 26 Aug 2023 06:30 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

रक्षाबंधन के त्योहार को कुछ ही दिन बचे है। भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन को लेकर बाजार में रौनक लौटी है। अजमेर में राखियों का खूबसूरत बाजार सजा है। देखिए एक्सक्लूसिव तस्वीरें...
विज्ञापन
1 of 5
दुकान पर राखियों की खरीददारी करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के अजमेर में रक्षाबंधन से पहले राखियों से पूरा बाजार सज चुका है। तरह-तरह की राखियों को लोग खरीद रहे है। नई किस्म की राखियां बाजार में उपलब्ध है। राखी को तीन दिन बचे है। बाजार में लोग हर तरह के प्रोडेक्ट खरीद रहे है। 

भाई-बहन के स्नेह का पर्व राखी आने में अब तीन दिन बचे हैं। राखी को लेकर शहर का बाजार तैयार है। दुकानों में रंग-बिरंगी राखियां सज चुकी हैं। इसके अलावा कई कंपनियों ने भाई-बहनों के मधुर रिश्तों को और प्रगाढ़ करने कई उपहार बाजार में उतारे हैं। इसके अलावा इस त्योहार में चॉकलेट के कई पैक भी बाजार में हैं। जो बहनों के प्यार में मिठास घोलेंगे।
 
विज्ञापन

2 of 5
नई डिजाइन की राखियां बाजार में - फोटो : अमर उजाला
अजमेर का पूरा बाजार नई डिजाइन की राखियों से सजा
अजमेर शहर के नया बाजार, चूड़ी बाजार, मदार गेट पर भाइयों की कलाइयों पर बंधने वाली राखियों की दुकानें सज गई हैं। राखियों की खरीददारी भी शुरू हो चुकी है। शहर के प्रमुख बाजारों में राखियों की दुकानों पर भीड़ देखी जा सकती है। फिलहाल दुकानों में बहनें अधिक खरीददारी कर रहीं हैं, जिनके भाई बाहर रहते हैं और उन्हें उनके पास राखियां भेजनी हैं। वहीं, इसके अलावा महिलाएं और युवतियां अपने भाइयों की कलाई पर सजाने के लिए आकर्षक डिजाइन की राखियां खरीद रही है। समय के साथ-साथ राखियों की स्टाइल और लुक में भी बदलाव आने लगे हैं। बाजार में इस बार कई नई तरह की राखियों की डिजाइनें आई है।
विज्ञापन

3 of 5
भाई-बहन के अटूट रिश्ते का त्योहार रक्षाबंधन - फोटो : अमर उजाला
भाई-बहन के अटूट रिश्ते वाला त्योहार रक्षाबंधन
रक्षाबंधन का पर्व भाई बहन के प्रेम का अटूट पर्व माना जाता है और इस दिन की इंतजार बहन और भाई दोनों को बेसब्री से रहता है। हर बहन चाहती है कि उसके भाई की कलाई में सबसे सुंदर राखी बंधे। इसके लिए बहनें बाजारों में राखियों की खरीदारी करने पहुंचने लगी हैं। जहां बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधेंगी और मुंह मीठा कराएंगी। वहीं, भाई भी उनके लिए कई उपहार देंगे। कई नामी कंपनियों ने चॉकलेट के गिफ्ट और मिठाइयों की पैकेट्स को बाजार में उतारा है। मधुर रिश्ते, स्नेह बंधन, मिठाई बंधन जैसे नाम के पैकेट दुकानों में उपलब्ध हैं। जिसकी कीमत 30 से लेकर 500 रुपये तक है। इसके अलावा भाई अपनी बहनों को अन्य कई उपहार भी देते हैं। ऐसे उपहारों से भी दुकानें सजी हैं।

4 of 5
कार्टून कैरेक्टर से सजेंगी नन्ही कलाइयां - फोटो : अमर उजाला
कार्टून कैरेक्टर से सजेंगी नन्ही कलाइयां 
बाजार में जहां बच्चों के लिए उनकी पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर से बनी राखियां भी आई हैं। वहीं, बड़ों के लिए भी फूलपत्ता, ओंकार, स्वास्तिक और रेशम के धागे, स्टोन की राखियां उपलब्ध हैं। रेशमी धागों के साथ-साथ अब स्टोन वाली राखी, मोतियों की राखी दुकानों में सजी है। नन्ही बहनों को लुभाने के लिए बाल गणेश, छोटा भीम, मिकी माउस, डोनाल्ड डक और अन्य कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां भी दुकानों में सजी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पारंपरिक राखियों का क्रेज बरकरार - फोटो : अमर उजाला
पारंपरिक राखियों का क्रेज बरकरार  
दुकानों में कई डिजाइनों की राखियां तो उपलब्ध हैं। फिर भी रेशम की पारंपरिक डोर अन्य राखियों पर भारी पड़ती नजर आ रही है। बहनों की पहली पसंद अब भी रेशम की डोर ही है। बड़ी उम्र की बहनें अपने उम्रदराज भाइयों के लिए आज भी पारंपरिक रेशमी धागे की राखियों को पंसद करती है। कई बहनों का कहना है कि रेशमी डोर की पारंपरिक राखियों का स्थान कोई दूसरी राखी नहीं ले सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें