फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer : मूसलाधार बारिश से हालत खराब, कई इलाके जलमग्न, पानी में डूबा अलवर गेट थाना, नसीराबाद में बाढ़ के हालात

Mon, 05 Aug 2024 12:45 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

सावन के तीसरे सोमवार राजस्थान में जोरदार बारिश का दौर जारी है। अजमेर में रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण शहर की सड़कें जलमग्न हो गई हैं। शहर के कई इलाके पानी में डूब गए हैं। बारिश के कारण लोगों के घरों में पानी भर गया है, साथ ही शहर के मुख्य बाजार और सड़कों पर रुके बारिश के पानी ने प्रशासन के दावों की हवा निकाल दी है।
विज्ञापन
1 of 6
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
शहर में लगातार पांच दिन से हो रही बारिश ने मानसून को लेकर प्रशासन के दावों की पोल खोल दी है। बारिश के कारण जयपुर रोड के दोनों साइड सड़कों पर पानी जमा हो गया।
विज्ञापन

2 of 6
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
शहर में लगातार पांच दिन से हो रही बारिश ने मानसून को लेकर प्रशासन के दावों की पोल खोल दी है। बारिश के कारण जयपुर रोड के दोनों साइड सड़कों पर पानी जमा हो गया तो वहीं दूसरी ओर सावित्री स्कूल के सामने, मेडिकल कॉलेज के बाहर, सूचना केंद्र चौराहे सहित अन्य शहर की प्रमुख सड़कें पूरी तरीके से जलमग्न हो गईं। शहर के निचली बस्तियों झलकारी नगर, भट्टा, नगरा सहित अन्य इलाकों में पानी भर गया।
 
विज्ञापन

3 of 6
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
पानी में डूबा अलवर गेट थाना

सुबह से हो रही तेज बारिश के कारण शहर का अलवर गेट थाना और महिला थाना भी पानी में डूब गया, जिसके कारण पुलिसकर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ा, थाना परिसर में खड़े वाहन भी जल भराव के कारण पानी में डूब गए।

4 of 6
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
 तेज बारिश के कारण शहर के अधिकतर इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। 
विज्ञापन

5 of 6
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
नसीराबाद में 32 साल बाद बाढ़ के हालात

जिले के नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम साम्प्रोदा में बारिश का कहर देखा जा रहा है। यहां सन् 1992 में बाढ़ आई थी, उसके बाद अब लगातार चार दिनों से हो रही तेज बारिश से माधोलाव और ढांचोलाव तालाब की चादर चलने से 32 साल बाद फिर से बाढ़ के हालात बनने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
रामसर, गोठियाना, झाडोल सहित कई गांवों का संपर्क टूटने से कई मकान ढह गए। सरपंच सुप्यार देवी, भाजपा नेता दयाल चौधरी ने बाढ़ की हालात बनने की सूचना विधायक रामस्वरूप लांबा और स्थानीय प्रशासन को देकर बाढ़ की हालात से अवगत करवाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें