फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchayat: राजस्थान के रहने वाले हैं 'पंचायत' के सचिव जी, जानें अलवर के छोटे से गांव से कैसे तय किया मुंबई का सफर

Sun, 29 May 2022 04:31 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jitendra Kumar 
विज्ञापन
1 of 6
जितेंद्र कुमार - फोटो : Social Media
अमेजन प्राइम की वेब सीरीज 'पंचायत' के सीजन 2 को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। पहले सीजन की तरह इस सीजन ने भी दर्शकों के दिल को छू लिया है। पंचायत में सारे किरदारों ने जानदार एक्टिंग की है। सीरीज में अभिषेक त्रिपाठी का किरदार निभाने वाले एक्टर जितेंद्र कुमार की चौतरफा तारीफ हो रही है। आपको जानकर हैरानी होगी कि 'पंचायत' के सचिव यानी जितेंद्र कुमार राजस्थान के एक छोटे से गांव के रहने वाले हैं। चलिए जानते हैं कि आखिर वो एक छोटे से गांव से मायानगरी मुंबई कैसे पहुंच गए ?
विज्ञापन

2 of 6
अलवर के खैरथल के रहने वाले हैं जितेंद्र कुमार - फोटो : Social Media
कर चुके हैं सिविल इंजीनियरिंग 
जितेंद्र कुमार मूल रूप से राजस्थान के अलवर के खैरथल के रहने वाले हैं। 1 सितंबर 1990 को उनका जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ। उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से सिविल इंजीनियर की पढ़ाई की है लेकिन शुरू से ही उनकी दिलचस्पी एक्टिंग में रही। इसलिए पढ़ाई पूरी करते ही जितेंद्र ने नाटकों में हिस्सा लेना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 6
जितेंद्र कुमार को टीवीएफ के शो से मिला ब्रेक - फोटो : Social Media
कॉलेज में ही शुरू कर दी थी एक्टिंग
जितेंद्र कुमार ने आईआईटी खड़गपुर में हिंदी टेक्नोलॉजी ड्रामेटिक्स सोसाइटी के मंच पर कई नाटक किए। कॉलेज में उनकी बेहतरीन एक्टिंग को लोग खूब सराहते थे। आईआईटी खड़गपुर से सिविल इंजीनियरिंग करने के बाद उन्होंने आठ महीने तक एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी भी की थी। 

4 of 6
जीतू भैया ने सिविल इंजीनियरिंग की है - फोटो : Social Media
'द वायरल फीवर' के राइटर से मुलाकात ने बदली जिंदगी
नौकरी छोड़ने के बाद जितेंद्र कुमार ने एक्टिंग में अपना करियर बनाने की सोची। इसी दौरान उनकी मुलाकात 'द वायरल फीवर' के स्क्रीप्ट राइटर विश्वपति सरकार से हुई। इसी मुलाकात ने जितेंद्र कुमार की जिंदगी बदल दी। विश्वपति सरकार ने 2012 में जितेंद्र कुमार को 'द वायरल फीवर' में काम करने का ऑफर दिया। इसके बाद उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया और कई शोज करते चले गए।

टीवीएफ के अलावा जितेंद्र ने कई वेब सीरीज में कुछ महत्वपूर्ण भूमिकाएं अदा की हैं। उन्हें मुख्य रूप से अपने रोल टीवीएफ 'पिचर्स' के एक कॉर्पोरेट कर्मचारी जितेंद्र माहेश्वरी और 'परमानेंट रूममेट्स' में कन्फ्यूज्ड दूल्हे गिट्टू के रूप में खूब पसंद किया गया।
विज्ञापन

5 of 6
पंचायत वेब सीरीज से हुए मशहूर - फोटो : Social Media
‘जीतू भईया’ के नाम से हैं मशहूर
जितेंद्र कुमार ने टीवीएफ की सीरीज ‘पिचर्स’ में जीतू का किरदार निभाया था। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। इसके बाद वेब सीरीज ‘कोटा फैक्ट्री’ में उन्होंने जीतू भैया का रोल किया, तब से लोग उन्हें जीतू भईया के नाम से ही पुकारने लगे थे। यूं तो जितेंद्र तमाम यूट्यूब वीडियो में नजर आ चुके हैं लेकिन उन्हें असली पहचान पंचायत वेबसीरीज से मिली। पहले सीजन में उन्होंने जोरदार अभिनय किया ही था। अब सीजन टू में भी उनकी एक्टिंग के लोग फैन हो गए हैं। पंचायत में उन्होंने ‘सचिव’ का किरदार निभाया और अब वे इसी नाम से मशहूर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जितेंद्र 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' फिल्म में आए थे नजर - फोटो : Social Media
जीतू भईया की बॉलीवुड में एंट्री
साल 2020 में जीतेंद्र कुमार ने बॉलीवुड में कदम रखा। उन्होंने आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ में काम किया था। दोनों का किरदार काफी अहम था। इस मूवी में जीतेंद्र और आयुष्मान खुराना ने समलैंगिक का किरदार निभाया था। इसके अलावा नेटफ्लिक्स पर आई मूवी 'चमन बहार' में भी जितेंद्र ने काम किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें