फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: युवाओं पर केंद्रित रहेगा प्रदेश का अगला बजट, गहलोत बोले- सवा लाख नौकरियां दीं, एक लाख जल्द देंगे

Fri, 15 Jul 2022 05:20 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

युवाओं पर केंद्रित रहेगा प्रदेश का अगला बजट 
विज्ञापन
1 of 4
युवाओं और विद्यार्थियों के बजट को लेकर सीएम ने लोगों से मांगे सुझाव। - फोटो : सोशल मीडिया
कांग्रेस सरकार का आगामी बजट प्रदेश के युवाओं और विद्यार्थियों पर केंद्रित रहेगा। इससे पहले हमारी सरकार ने किसानों के लिए अलग बजट पेश किया था। आने वाले समय में हम युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समर्पित बजट पेश करेंगे। यह घोषण प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को बीकानेर में की। 
विज्ञापन

2 of 4
प्रतिभावान खिलाड़ियों को चेक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
वह शहर के महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम और इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण करने पहुंचे थे। यहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा, अगर आप युवाओं और विद्यार्थियों के बजट पर कोई सुझाव देना चाहें तो हम उनका भाी स्वागत करेंगे।
विज्ञापन

3 of 4
राज्य क्रीड़ा परिषद की अध्यक्ष व पद्मश्री डॉ. कृष्णा पूनिया कार्यक्रम में रहीं मौजूद। - फोटो : सोशल मीडिया
सीएम गहलोत ने कहा कि हमारी सरकार अब तक करीब सवा लाख लोगों को नौकरी दे चुकी है। एक लाख नौकरियां प्रक्रियाधीन हैं। हम प्रदेश के युवाओं के लिए लगातार काम कर रहे हैं। अब युवाओं और विद्यार्थियों पर केंद्रित बजट पेश करेंगे।  
विज्ञापन

4 of 4
राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के लोगो और टी-शर्ट का विमोचन किया गया।। - फोटो : सोशल मीडिया
बीकानेर दौरे पर अशोक गहलोत ने करीब पांच हजार खिलाड़ियों की मौजूदगी में महात्मा गांधी स्मारक का लोकार्पण किया। साथ ही राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के लोगो और टी-शर्ट का भी विमोचन किया।  इस मौके पर राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की अध्यक्ष व पद्मश्री डॉ. कृष्णा पूनिया,  शिक्षामंत्री बीडी कल्ला, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी और राजेंद्र यादव सहित अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें